फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 साल पहले आखिरी बार सैफ और अमृता ने बिताया था वक्त, सारा ने किया खुलासा- 'हम डिनर पर गए और...'

Wed, 13 Mar 2019 11:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 Mar 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan reveals when saif ali khan and amrita singh hangout
bollywood - फोटो : social media

सारा अली खान इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन हैं। फैंस दोनों की जोड़ी पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। दरअसल एक चैट शो में पहुंचीं सारा अली खान ने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। अब सारा का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो फैमिली से जुड़ी कई बातों का खुलासा करती हुई दिखती हैं।

sara ali khan reveals when saif ali khan and amrita singh hangout
sara ali khan - फोटो : social media

सारा अली खान के पैरेंट्स सैफ अली खान और अमृता सिंह का 15 साल पहले ही तलाक हो चुका है। अमृता सिंह अकेले ही रहती हैं और खुद ही बच्चों की परवरिश कर रही हैं, हालांकि सैफ अली खान दोनों ही बच्चों से बेहद कनेक्टेड हैं। अक्सर सारा और इब्राहिम को सैफ अली खान के घर देखा जाता रहा है।

sara ali khan reveals when saif ali khan and amrita singh hangout
sara ali khan - फोटो : social media

एक चैट शो में पहुंचीं सारा ने बताया कि उनके पैरेंट्स के रिश्ते अब कैसे हैं। सारा से पूछा गया कि जब सैफ अली खान कोलंबिया में सारा को छोड़ने यूनिवर्सिटी गए थे तो उस वक्त उनकी मां अमृता सिंह भी थीं। तीनों ने साथ में न्यूयॉर्क में डिनर भी किया था। इस सवाल पर सारा बताती हैं कि 'वो बहुत अच्छा वक्त था। मुझे कॉलेज छोड़ने मेरे पैरेंट्स साथ में थे। उस दौरान मैं और पापा साथ में डिनर कर रहे थे तभी हमने सोचा कि क्यों ना मां को भी बुला लिया जाए। मां को फोन करने पर वो वहां आईं।' गौरतलब है कि साल 2014 में सारा कोलंबिया यूनिवर्सिटी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan reveals when saif ali khan and amrita singh hangout
saif and sara - फोटो : social media

सारा ने आगे बताया कि 'हमने काफी अच्छा टाइम स्पेंड किया। वो मुझे कॉलेज छोड़कर चले गए। मुझे बस थोड़ा-थोड़ा याद है क्योंकि मैं देख रही होती थी। अमृता सिंह और जो लोग उन्हें जानते हैं उनके लिए ये काफी फनी होगा। मां मेरा बिस्तर ठीक कर रही थीं, वहीं पापा लैंप का बल्ब लगा रहे थे। ये बेहद खूबसूरत यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा याद रखूंगी।'

विज्ञापन
sara ali khan reveals when saif ali khan and amrita singh hangout
sara ali khan, kartik aryaan - फोटो : social media

हाल में सारा और कार्तिक के एक वीडियो ने सोशल मीडिया में सनसनी मचा दी थी। फिल्म के पहले ही सीन में कार्तिक, सारा को किस करते नजर आए। कार्तिक-सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है हालांकि वीडियो बहुत ज्यादा साफ नहीं है इसलिए ये कहना कंफर्म नहीं है कि ये सारा और कार्तिक ही हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed