बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को अच्छे से पता है कि अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर कैसे एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया जाए। तभी तो जैसे ही मौका मिलता है दोनों साथ में देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जिससे फैंस को भी उनकी खबर रहती है कि आखिर ये जोड़ा आजकल कहां है।
जब नाव में बैठीं अनुष्का शर्मा खींचने लगीं विराट कोहली के गाल, दो महीने बाद वीडियो आया सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म जीरो के प्रमोशन बाद अनुष्का को जैसे ही वक्त मिला वो विराट कोहली से मिलने ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने साथ में न्यू ईयर मनाया। न्यू ईयर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गए। ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म करने के बाद अनुष्का पति के साथ न्यूजीलैड पहुंचीं थीं। अब दोनों का न्यूजीलैंड का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें इनकी केमेस्ट्री देखते ही बनती है।
जीरो के प्रमोशन बाद अनुष्का को जैसे ही वक्त मिला वो विराट कोहली से मिलने ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने साथ में न्यू ईयर मनाया। न्यू ईयर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गए। ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म करने के बाद अनुष्का जनवरी में पति के साथ न्यूजीलैड पहुंचीं थीं। न्यूजीलैंड का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें इनकी केमेस्ट्री देखते ही बनती है।
virushka at newzealand in january.....vacation
A post shared by vikas (@vikas_singh91) on
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। अनुष्का ने बताया कि शादी को इटली में करने की एक वजह ये भी थी कि वो इसे बेहद निजी रखना चाहती थीं। जहां केवल 42 लोग ही पहुंचे थे। इनमें दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल थे। हमारी पूरी कोशिश थी कि ये बिग इंडियन सेलिब्रिटी ना हो। शादी के लिए केटरर को विराट का फेक नाम राहुल बताया था।
अनुष्का और विराट कोहली ने करीब 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को डेट करने की भनक किसी को भी नहीं लगने दी। शादी के बाद सामने आईं तस्वीरों के बाद ही फैंस को पता चल पाया था कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है।