फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'केदारनाथ' की रिलीज से पहले सैफ की बेटी सारा ने मीडिया को लिखा लेटर, बोलीं- 'मेरे साथ अगर एक कप...'

Tue, 04 Dec 2018 11:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
Sara ali khan sends handwritten note to indian media and invite for coffee
sara ali khan - फोटो : social media

अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ को रिलीज होने में 3 दिन का ही समय बाकी है। ऐसे में सारा अपनी फिल्म के प्रमोशन में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती। वह आए दिन कभी टीवी शोज या फिर इंटरव्यू के दौरान नजर आती हैं। इंटरव्यू के मामले में भी सारा अली खान लगातार स्कोर कर रही हैं। उनके हर इंटरव्यू की इंडस्ट्री में चर्चा है और हर पत्रकार उनकी अच्छी हिंदी और आत्मविश्वास की तारीफ कर रहा है।

Sara ali khan sends handwritten note to indian media and invite for coffee
sara ali khan
खैर सारा उतनी ही खुशी से मीडिया से बात भी करती हैं। सारा को देखकर कोई ये नहीं कहेगा कि वो डेब्यू एक्ट्रेस हैं। अपनी खूबसूरती और सादगी भरे नेचर के लिए मशहूर सारा इन दिनों मीडिया की चहेती बन गई हैं। उन्हें समझ आ गया है कि दिन रात उनकी तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफर्स उनके बारे में लिखने वाले पत्रकार उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और इसलिए ही सारा ने उनके लिए कुछ खास करने का सोचा है। 
Sara ali khan sends handwritten note to indian media and invite for coffee
sara ali khan
सारा अली खान ने अपने हाथों से लेटर लिख कर सोशल मीडिया पर तमाम मीडिया और फोटोग्राफर्स को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। इतना ही नहीं सारा ने उन्हें कॉफी पर इनवाइट भी किया है। सारा कहती हैं- उनके डेब्यू से पहले उन्हें इतनी अटेंशन देने के लिए शुक्रिया। अगर आपके पास समय हो तो मेरे साथ एक कप कॉफी पीजिए...मैं आपकी आभारी रहूंगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Koffee with #saralikhan . Yeah she is old skool.man she wrote this letter herself and sent it out to the photographers. She is taking us out for coffee. Wow no one writes letters anymore unless it is addressed to the BMC. And a letter without emojis appreciated 🙏🙏🙏

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara ali khan sends handwritten note to indian media and invite for coffee
kedarnath
सारा का ये लेटर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मुंबई के एक जाने माने फोटोग्राफर वीरल भयानी ने इस लेटर को शेयर करते हुए लिखा है कि #कॉफी विद सारा अली खान। वह पुराने खयालात की हैं। उन्होंने यह लेटर खुद हम सभी को भेजा है। वह हमें कॉफी पर ले जाना चाहती हैं। जब तक बीएमसी को संबोधित नहीं किया जाता है तब तक कोई भी पत्र नहीं लिखता है। वीरल ने इमोजी के बिना इस लेटर की सराहना की। 
विज्ञापन
Sara ali khan sends handwritten note to indian media and invite for coffee
kedarnath

बता दें सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 'केदारनाथ' एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आए बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। इस फिल्म में सारा के किसिंग सीन पर काफी विवाद हुआ था। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितो ने इसे धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ बताते हुए आपत्तिजनक करार दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed