कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन की वजह से सभी अपने घरों में कैद हैं। बात करें बॉलीवुड सेलेब्स की तो वो भी इन दिनों घर में रहते हुए अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। सभी बॉलीवुड सेलेब्स आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ऐसे में ये सेलेब्स कई पोस्ट फैंस के साझा करते रहते हैं। वहीं अब हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान को भी अपने पुराने दिनों की याद आई है।
सारा अली खान को याद आए पुराने दिन, इस खास दिन की तस्वीर साझा कर लिखा, 'कभी कभी लगता है...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सारा अक्सर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट साझा करती ही रहती हैं। लेकिन देशव्यापी लॉकडाउन के बीच सारा अपने पुराने दिनों को खूब याद कर रही हैं। अब सारा को याद आई है अपने ग्रेजुएशन के दिनों की। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं।
सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें सारा के ग्रेजुएशन डे की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, '19 मई 2016, कभी कभी ऐसा लगता है कि ये कुछ मिनट पहले की ही बात है। कभी कभी लगता है कि ये किसी दूसरे जीवन काल की बात है।'
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
सारा की इन तस्वीरों को उनके फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं। बता दें कि सारा अली खान ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था। साल 2016 में ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद सारा ने फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया था।
सारा ने साल 2018 में आई फिल्म 'केदारनाथ' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे। इसके बाद सारा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। वहीं हाल ही में सारा अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आज कल' में नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म ने खासा नाम नहीं कमाया। अब सारा वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं. वन' में नजर आने वाली हैं।
पढ़ें: ICU में एडमिट 'ससुराल सिमर का' के अभिनेता की मदद के लिए आगे आए फिल्ममेकर हंसल मेहता