फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: भयंकर तूफान में सैर-सपाटे पर निकलीं सारा अली खान, फैंस के साथ साझा किया मजेदार वीडियो

Sat, 27 Aug 2022 06:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Aug 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan shares a funny video of her on social media netizens saying You need to do comedy
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह तूफान के बीच फंसी नजर आ रही हैं। भारी तूफान के बीच ही सारा बाइक पर घूमने निकल पड़ी हैं। इसके साथ सारा ने मजेदार कैप्शन साझा किया है।

Sara Ali Khan shares a funny video of her on social media netizens saying You need to do comedy
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में सारा समुद्र के किनारे खड़ी नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, 'नमस्कार दर्शकों जैसा कि आप देख सकते हैं कि हम काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। कैसे समझाएं हम आपको....। मैं इससे ज्यादा राइमिंग नहीं कर सकती। मानसून में मेरी आवाज दब रही है।' इसके बाद सारा वीडियो में बाइक की सवारी करती नजर आ रही हैं। वह कह रही हैं, 'नमस्ते दर्शकों जैसा कि आप देख सकते हैं कि मैं मॉनसून के मौसम में बाइक पर हूं। यह काफी ऐडवेंचरस है। लेकिन, इसके साथ ही आपको ट्रैफिक भी मिलेगा, जो आपको पसंद नहीं।' दिलचस्प बात यह है कि सारा अली खान कविताई अंदाज में मजेदार तरीके से एंकरिंग करते हुए यह बात कह रही हैं।   

Sara Ali Khan Janhvi Kapoor: सारा-जान्हवी के फैंस के लिए खुशखबरी, पर्दे पर साथ आने की हो रही तैयारी

Sara Ali Khan shares a funny video of her on social media netizens saying You need to do comedy
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में सारा का लुक भी काफी शानदार लग रहा है। वह ब्लैक कलर के शॉर्ट्स और व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लू और ऑरेंज कलर का एक बैग कैरी किया हुआ है और साथ में रंग-बिरंगी छतरी लिए खड़ी हैं। सारा जिस जगह खड़ी हैं, वहां काफी तेज तूफान है, जिसकी वजह से सारा अपनी छतरी और खुद को संभालते हुए फैंस से रूबरू हो रही हैं। इस पोस्ट के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा है, 'नमस्ते दर्शकों, हवा में उड़ रहे हैं। मुझे यकीन है कि मेरी मुश्किलें देखकर आप मुस्कुराए होंगे। हालांकि, मैं आपको माफ करती हूं। आपने पाप नहीं किया। वास्तव में इस तरह हम सभी जुड़ गए।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan shares a funny video of her on social media netizens saying You need to do comedy
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा के इस पोस्ट पर फैंस की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। लोग सारा के अंदाज और लुक दोनों पर फिदा हो रहे हैं। मगर, साथ ही सारा को हेलमेट पहनने की सलाह भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दर्शकों वेलकम'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उड़ जाओगी'। बाइक पर सारा को बिना हेलमेट देख एक यूजर ने पूछा, 'आपका हेलमेट कहां है?' एक यूजर ने लिखा, 'ग्राउंड रिपोर्टिंग इसे कहते हैं।'


Fashion Tips: सारा अली खान ने लहंगे पर कैरी किए ये डिजाइनर ब्लाउज, देखें तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed