{"_id":"5b1fe35f4f1c1b64068b5d76","slug":"sara-ali-khan-shopping-at-a-flea-market-with-mom-amrita-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या से क्या हो गई सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह की हालत, ठेले पर करनी पड़ी शॉपिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या से क्या हो गई सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह की हालत, ठेले पर करनी पड़ी शॉपिंग
Thu, 14 Jun 2018 02:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अमृता सिंह और सारा अली खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई। इसमें अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ शॉपिंग करती नजर आईं। मां-बेटी हैदराबाद के चूड़ी बाजार में देखी गईं। दरअसल सारा इन दिनों हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'सिम्बा' के पहले शेड्यूल की शूटिंग कर रही हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।
2 of 6
lad bazar
अब बात हैदराबाद की हो तो वहां का लाड बाजार उर्फ चूड़ी बाजार बहुत लोकप्रिय है और जो भी इस शहर में आता है वो इस बाजार में घूमने का मौका नहीं छोड़ता भले ही वो कितना बड़ा सेलिब्रिटी ही क्यों ना हो। इसी वजह से सारा भी इस बाजार में घूमने निकलीं तो उनकी मां भी अपनी लाडली के साथ चल दीं।
3 of 6
amrita singh with sara ali khan
शॉपिंग करते हुए किसी फैन ने उनकी तस्वीर खींच ली और इसे इंटरनेट पर डाल दिया। तस्वीर में मां-बेटी बेहद ही सिंपल लुक में नजर आईं। बाजार में एक ठेले पर आम लोगों की तरह सामान खरीदते हुए इनकी फोटो पर यूजर्स अच्छे कमेंट दे रहे हैं।
बताते चलें कि 'सिम्बा' की शूटिंग हैदराबाद के मशहूर रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है। पिछले दिनों शूटिंग के दौरान का एक वीडियो रोहित शेट्टी ने पोस्ट किया था। इस फनी वीडियो में रोहित और रणवीर सारा के साथ मजाकिया अंदाज में थे और सारा से कहते हैं कि वो अपनी मां अमृता सिंह की तरह दिखती हैं। रोहित ने सेट के अंदर से सारा की एक तस्वीर भी दिखाई है।
इससे 'सिम्बा' में वो कैसे दिखेंगी इस बारे में पता चल गया है। सैफ अली खान की बेटी को आधुनिक जमाने की बसंती कहा जा सकता है क्योंकि तस्वीर में उनका लुक कुछ ऐसा ही है। वहीं रणवीर सिंह सिम्बा में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।