फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मुझे यकीन नहीं हो रहा, कार्तिक के साथ बाइक पर बैठने के लिए मुझे पैसे दिए जा रहे हैं'

Sun, 28 Jul 2019 11:15 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 28 Jul 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan talk about work with kartik aaryan in aaj kal 2
sara ali khan - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म के अलावा रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हैं । हाल ही में सारा एक फैशन शो में रैंप वॉक करती नजर आई थीं । सारा को चीयर करने के लिए कार्तिक आर्यन भी पहुंचे थे । दोनों की फैशन शो से तस्वीरें वायरल हुई थीं । अब सारा ने कार्तिक के साथ अपने काम करने को लेकर पहली बार बयान दिया है । 
sara ali khan talk about work with kartik aaryan in aaj kal 2
sara ali khan - फोटो : social media
फैशन शो के बाद सारा से कार्तिक के साथ काम करने के बारे में पूछा गया । तब सारा ने कहा, 'उनके साथ काम करना बहुत मजेदार था । सेट पर हर दिन हम दोनों फन करते थे । मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि मैं काम भी कर रही हूं । मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि कार्तिक के साथ बाइक पर बैठने के लिए मुझे पैसे दिए जा रहे हैं । कोई भी लड़की ऐसा करने के लिए मरती होगी ।'
sara ali khan talk about work with kartik aaryan in aaj kal 2
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बता दें कि सारा और कार्तिक डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' में नजर आएंगे । फिल्म के सेट से दोनों की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं । सारा और कार्तिक ने अपने रिलेशन के बारे में कभी कुछ नहीं बोला । लेकिन दोनों को अक्सर साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sara talks about shooting with Kartik & Aaj Kal💞 - . . Follow @kartiksarafanclub for all updates on Kartik & Sara!♥️ . . Tags : { #SaraAliKhan #KartikAaryan #SarTik #Kartik #Sara #KartikSara #SaraKartik #kareenakapoor #saifalikhan #deepikapadukone #aliabhatt #beautiful #jhanvikapoor #ranveersingh #ranbirkapoor #sonuketitukisweety #simmba #bollywood #actors #love #kedarnath #loveaajkal #loveaajkal2 #lukkachuppi #instadaily #instagood #instalove #kalank #varundhawan } @kartikaaryan @saraalikhan95

A post shared by SarTik Fanclub (@kartiksarafanclub) on

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan talk about work with kartik aaryan in aaj kal 2
sara ali khan kartik aaryan - फोटो : social media
कुछ दिन पहले सारा, कार्तिक से मिलने के लिए लखनऊ पहुंची थीं । यहां कार्तिक अपनी अगली फिल्म 'पति-पत्नी और वो' की शूटिंग कर रहे थे । सारा के लखनऊ पहुंचते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया । हर कोई सारा और कार्तिक के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिया। ऐसे में कार्तिके ने सारा को भीड़ से प्रोटेक्ट किया और उन्हें वहां से निकाला । 
 
विज्ञापन
sara ali khan talk about work with kartik aaryan in aaj kal 2
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : twitter
इसके अलावा सारा और कार्तिक का एक वीडियो भी सामने आया था । इसमें सारा और कार्तिक एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए बात कर रहे थे । इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने कहा था- 'एक-दूजे के लिए बने हैं ।' बता दें कि सारा और कार्तिक की ये फिल्म 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed