फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान ने क्यों कहा, 'मैं बोलना शुरू करूं तो रोज धमाके हों'

Sun, 16 Feb 2020 12:30 PM IST
shrilata biswas बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: shrilata biswas Updated Sun, 16 Feb 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan talks about film love aaj kal and her career
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'केदारनाथ' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वालीं सारा अली खान बड़ी ही बेबाकी से कहती हैं 'मैं फिल्म इंडस्ट्री में समाज बदलने के लिए नहीं आई हूं।' जब उनसे पूछा गया कि एक अभिनेता के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक दायित्व में संतुलन लाना कितना अनिवार्य है?तो इसके जवाब में सारा अली खान ने कहा 'समाज को संदेश देने के लिए दूसरे प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। अगर मुझे संदेश ही देना होगा तो मैं डॉक्यूमेंट्री बनाऊंगी। पर मैं यहां डॉक्यूमेंट्री बनाने नहीं आई हूं। मुझे अच्छी कहानियों का हिस्सा बनना है। मैं उन कहानियों के जरिए लोगों तक पहुंचना चाहती हूं। मैं वो किरदार निभाना चाहती हूं।'

sara ali khan talks about film love aaj kal and her career
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान ने कहा 'मैं अपने आप को एक एंटरटेनर मानती हूं जो आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचना चाहती है। पर सामाजिक संदेश देने का भार वे अपने कंधों पर नहीं उठाना चाहतीं।' उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ अपनी फिल्मों और किरदारों के जरिए ही किसी को कोई संदेश दे सकती हूं क्योंकि यही मेरी सीमा है।'

sara ali khan talks about film love aaj kal and her career
Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सारा अली खान ने यह स्पष्ट किया कि फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार उनके व्यक्तिगत जीवन से अलग हैं और वे यह बखूबी जानती हैं। बीते दिनों कई अभिनेता राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर टिप्पणी कर सुर्खियों में आए थे लेकिन सारा ऐसी प्रतिक्रियाएं नहीं देतीं? इस सवाल के जवाब में सारा ने कहा कि इन मामलों में वे चुप्पी बनाए रखना ही बेहतर समझती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan talks about film love aaj kal and her career
Sara Ali Khan - फोटो : instagram

वे कहती हैं, 'मैं जिस तरह की लड़की हूं, अगर बोलना शुरू कर दूं तो रोज धमाके हो सकते हैं, इसलिए मैं चुप ही रहती हूं। यहां आपके बयानों का इतना सूक्ष्म परीक्षण होता है कि वो आपको आपके काम से भटका देते हैं और ऐसे में मेरे जैसे उत्साही लोग भयानक परिस्थिति में फंस सकते हैं इसलिए मैं चाहती हूं कि मेरा काम ही बोले।'

विज्ञापन
sara ali khan talks about film love aaj kal and her career
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'लव आज कल' में सारा अली खान, कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य किरदार में हैं जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। जहां फिल्म के दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री चर्चा में है वहीं सारा इस बात को लेकर शुक्रगुजार हैं कि 'अब तक के करियर में उन्हें अपना अभिनय दिखाने का भरपूर मौका मिला है।'

Bigg Boss 13 Winner: इन पांच वजहों से सिद्धार्थ शुक्ला बने शो के विजेता, जीती इतनी बड़ी रकम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed