2018 में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन सारा ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सभी के दिल में जगह बना ली। दरअसल सारा ने फिल्मों के लिए अपने आप को काफी चेंज किया है, ऐसे में इस पैकेज में आपको दिखाते हैं सारा के कुछ पुराने थ्रोबैक फोटोज।
कभी ऐसी दिखती थीं सारा अली खान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थ्रोबैक फोटोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ वक्त पहले सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। फोटो में सारा अभी की तरह स्लिम ट्रिम नहीं बल्कि काफी मोटी नजर आ रही थीं। वहीं सारा ने चश्मा भी लगा के रखा था। सारा के उस फोटो के सामने आने के बाद से ही सारा की कई थ्रोबैक फोटोज सामने आई हैं। जिन्हें सारा के फैन पेज से शेयर किया जा रहा है। इन सभी फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त पर सारा अली खान का वजन 96 किलो होता था। फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए सारा ने जिम में जमकर पसीना बहाया और आज वो सभी को फिटनेस गोल्स देती हैं। सारा ने वर्कआउट के साथ ही साथ डाइटिंग का भी सहारा लिया था।
बता दें कि सारा उस वक्त महज 17 साल की थीं जब 2012 में उनके पिता सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी की थी। पिता की शादी के फोटोज में भी सारा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
सारा अली खान स्टार किड होने की वदह से कई बार मीडिया के कैमरे में कैद हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर सारा का एक ये वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति', 2005 में सैफ अली खान प्रीति जिंटा के साथ पहुंचे थे। वहीं सारा भी शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं लेकिन दर्शकों में नजर आई थीं।
View this post on Instagram
A post shared by Sara Ali Khan - FanClub (@saaraalikhan95) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा ने केदारनाथ के बाद रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में काम किया। फिल्म सुपरहिट साबित हुई, वहीं सारा कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म का शूट खत्म कर चुकी हैं। इसके अलावा फिलहाल वो वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हैं।
पढ़ें: 'तेरी मेरी कहानी' के इवेंट पर रानू मंडल ने किए खुलासे, लता मंगेशकर- सोनू निगम के बारे में कही ये बात