{"_id":"5c2ca6a1bdec2256a6312f8b","slug":"sara-ali-khan-to-share-screen-with-varun-dhawan-in-abcd-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान का वरुण धवन के साथ काम करने का सपना हुआ पूरा, रेमो की अगली फिल्म में दिखेगी यह जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान का वरुण धवन के साथ काम करने का सपना हुआ पूरा, रेमो की अगली फिल्म में दिखेगी यह जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Wed, 02 Jan 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sara ali khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों अपनी फिल्मों की सफलता को एन्जॉय कर रही अभिनेत्री सारा अली खान का अब एक और सपना पूरा होने जा रहा है। जी हां सारा अब जल्द ही रेमो डिसूजा की अगली फिल्म ABCD3 में वरूण धवन के साथ दिखाई दे सकती हैं। वहीं आपको बता दें कि सारा ने हाल ही में कहा था कि वह वरूण के साथ काम करना चाहती हैं। जिसके साथ ही उनका वरुण के साथ काम करने का सपना पूरा होने वाला है।
2 of 4
sara ali khan
- फोटो : instagram
वहीं रेमो चाहते थे कि उनकी फिल्म में कटरीना कैफ काम करें। लेकिन कटरीना के पास डेट्स ना होने की वजह से उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। जिसके बाद रेमो सारा अली खान को अप्रोच कर रहे हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि सारा इस फिल्म के लिए हां कर देंगी, क्योंकि वह वरूण धवन के साथ काम करना चाहती हैं।
3 of 4
jhanvi kapoor, sara ali khan
- फोटो : file photo
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के मेकर्स ने जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन के नाम पर भी विचार किया था। लेकिन अब सारा उनकी पहली पसंद हैं। आपको बता दें इस फिल्म में कोरियोग्राफर प्रभु देवा के अलावा धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी हैं। फिल्म की शूटिंग इस महीने से शुरु होने की उम्मीद है। शूटिंग पहले अमृतसर में और उसके बाद लंदन में होगी। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sara ali khan
- फोटो : instagram
वहीं कटरीना ने फिल्म भारत और ABCD3 की शूटिंग डेट्स एक होने की वजह से रेमो के साथ काम करने से मना किया है। हाल ही में कटरीना ने ABCD 3 की टीम को शुभकामनाएं भी दी हैं। रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा को रिलीज हुए 5 दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने 4 दिन में 96 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया था। नए साल में दर्शकों के लिए सिंबा बेहतरीन एंटरटेनमेंट फिल्म साबित हुई है। अब 5वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4 दिन में 39.85 करोड़ पहुंच चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।