{"_id":"5c2c9ad9bdec22570f348702","slug":"deepika-padukone-and-katrina-kaif-hug-it-out-at-awards-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुश्मनी भूल एक दूसरे को गले लगाती दिखीं दीपिका- कटरीना, रणबीर कपूर थे दुश्मनी की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुश्मनी भूल एक दूसरे को गले लगाती दिखीं दीपिका- कटरीना, रणबीर कपूर थे दुश्मनी की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Wed, 02 Jan 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone, katrina kaif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के बीच का कोल्ड वॉर अब पूरी तरह से खत्म होता दिख रहा है। दीपिका ने कटरीना को अपने रिसेप्शन में इनवाइट किया और कटरीना ने पहुंचकर दोस्ती की नई शुरुआत की थी। वहीं अब स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में भी दीपिका और कटरीना एक दूसरे से गले मिलती हुई नजर आईं।
2 of 5
deepika padukone, katrina kaif
दोनों का एक -दूसरे को गले लगाते हुए वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां दोनों के रिश्ते में रणबीर कपूर की वजह से दरार आई थी, वहीं अब रणवीर सिंह ने शांतिदूत की भूमिका निभाते हुए दोनों की फिर से दोस्ती कराई है। आपको बता दें कि शो के दौरान कटरीना से रणवीर जाकर मिलते हैं। वहीं वह दीपिका को भी कटरीना को पास लेकर जाते हैं।
3 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : instagram
वीडियो में दीपिका और कटरीना काफी खुश भी दिखाई दे रही हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर नए साल पर दोस्ती की नई शुरुआत करती दिख रही हैं। आपको बता दें, दीपिका पादुकोण के एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की वजह से दोनों अभिनेत्रियों के बीच में कोल्ड वॉर शुरु हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranveer Singh and Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
हाल ही में दीपिका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कटरीना को पसंद करती हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि उनको फिल्म जीरो में कटरीना का अभिनय काफी पसंद आया। वह आगे उनसे किसी भी तरह का विवाद नहीं रखना चाहती हैं। वहीं वीडियो में जैसी वॉ न्डिंग इन दोनों की दिखाई दे रही है वह पहले कभी नहीं दिखाई दी है।
विज्ञापन
5 of 5
katrina alia
वहीं कटरीना भी दीपिका की तारीफ करते हुए नहीं थक रही हैं। कटरीना ने दीपिका और रणवीर को लेकर कहा है- मुझे लगता है कि उस रात रिश्तों में काफी गर्माहट थी जिसे मैंने अपने दिल में महसूस किया है। वहीं कटरीना इस अवॉर्ड शो में आलिया से भी बात करती हुआ नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।