{"_id":"5c2c9a0cbdec2256d878893a","slug":"sanjay-kapoor-share-a-new-year-party-photo-with-malaika-arora-and-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान में धीरे-धीरे हो रही है मलाइका की एंट्री, अब संजय कपूर ने भी दिया हिंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान में धीरे-धीरे हो रही है मलाइका की एंट्री, अब संजय कपूर ने भी दिया हिंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 02 Jan 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora arjun kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । हाल ही में दोनों ने साथ में न्यू ईयर सेलीब्रेट किया । मलाइका और अर्जुन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । ये पार्टी अर्जुन के चाचा संजय कपूर के घर पर थी ।
2 of 5
malaika arora arjun kapoor
अर्जुन, मलाइका का हाथ पकड़े नजर आए और दोनों ने साथ में संजय कपूर के घर पर एंट्री ली । इस दौरान मलाइका ने शिमरी आउटफिट पहना हुआ था । एक्ट्रेस इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी । संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है ।
3 of 5
malaika arora and arjun kapoor
- फोटो : instagram
इस फोटो में मलाइका और अर्जुन के साथ संजय कपूर भी दिख रहे हैं । अर्जुन ने मलाइका के कंधों पर हाथ रखा हुआ है । फोटो को देख ऐसा लग रहा है कि संजय कपूर ने भी मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arjun
- फोटो : instagram
संजय ने फोटो के कैप्शन में लिखा- 'फैमिली'। पार्टी में करण जौहर भी पहुंचे थे। हाल ही में करण जौहर के चेट शो कॉफी विद करण में अर्जुन ने ये स्वीकार किया कि वो रिलेशनशिप में हैं लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि वो किसके साथ रिलेशन में हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora and arjun kapoor
- फोटो : twitter
बता दें कि संजय कपूर से पहले अनिल कपूर ने भी अर्जुन-मलाइका के रिश्ते पर मुहर लगाई थी । उन्होंने कहा था कि अगर अर्जुन खुश है तो हमें क्या दिक्कत हो सकती है। खबरों की मानें तो अर्जुन और मलाइका ने मुंबई में एक घर खरीद लिया है और दोनों जल्द शादी कर सकते हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।