सब्सक्राइब करें

Video: ऑस्ट्रेलिया के पीएम से मिलीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने ऐसे कराया इंट्रोड्यूस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 02 Jan 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma meet australian prime minister scott morrison
virat-anushka - फोटो : twitter

बॉलीवुड सितारे अगर देश में हैं तो अक्सर अपनी पसंदीदा जगह नहीं जा पाते क्योंकि फैंस की भीड़ इकट्ठी हो जाती है। जिसकी वजह से ये सितारे खाली वक्त में विदेश का रुख करते हैं जहां उन्हें जल्दी कोई पहचानता नहीं और घूमने-फिरने से लेकर शॉपिंग का लुत्फ उठाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ, जब वो विराट कोहली के साथ थीं और उनका इंट्रोडक्शन देना पड़ा।

anushka sharma meet australian prime minister scott morrison
virat-anushka - फोटो : twitter

अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया में हैं। जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच चल रहा है। नए साल के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरीसन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने आवास पर बुलाया और उनसे मुलाकात की। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी पहुंचे थे।

anushka sharma meet australian prime minister scott morrison
virat-anushka - फोटो : twitter
विराट कोहली जब अनुष्का शर्मा के साथ वहां पहुंचे तो ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने विराट को तो पहचान लिया लेकिन अनुष्का को पहचान नहीं पाए। जिसके बाद अनुष्का को इंट्रोड्यूस करवाते हुए विराट कहते हैं- 'माई वाइफ अनुष्का।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma meet australian prime minister scott morrison
virat-anushka - फोटो : twitter

इस मुलाकात के दौरान जहां विराट और ऑस्ट्रलियाई पीएम एक दूसरे से बातें करते रहें तो वहीं अनुष्का पीएम की पत्नी के साथ बातचीत करती नजर आईं। जीरो का प्रमोशन खत्म करने के बाद अनुष्का टीम इंडिया के साथ ही हैं और वो अक्सर मैच के दौरान स्टेडियम में देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन
anushka sharma meet australian prime minister scott morrison
Zero - फोटो : social media

अनुष्का की हालिया रिलीज जीरो की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 200 करोड़ में बनी जीरो अभी तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। फिल्म में अनुष्का ने एक वैज्ञानिक का किरदार निभाया है। जीरो देखने के बाद विराट कोहली ने लिखा, 'मैंने जीरो देखी और मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी। मुझे बहुत मजा आया, सबने फिल्म में अच्छी एक्टिंग की है। अनुष्का शर्मा का काम मुझे बहुत पसंद आया क्योंकि मुझे लगता है कि उनका रोल काफी चैलेंजिंग था और उन्होंने शानदार एक्टिंग की है।'   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed