सब्सक्राइब करें

इंटरव्यू में बोलीं सारा अली खान: 'कुछ-कुछ होता है' के रीमेक में इस एक्टर संग करना चाहती हैं काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 31 Dec 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Sara ali khan wants to co star with Vijay Deverakonda in remake film Kuch Kuch Hota Hai
सारा अली खान, विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमाया है, लेकिन इस समय वह अपनी एक इच्छा को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने एक इंटरव्यू में शाहरुख की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के रीमेक में काम करने की इच्छा जताई है। सारा अली खान ने कहा कि अगर आगे आने वाले समय में 'कुछ कुछ होता है' का रीमेक बनता है, तो वे उसमें काम करना चाहेंगी। शाहरुख की फिल्म कुछ कुछ होता है सन 1998 में रिलीज हुई थी और ये फिल्म हिट हुई थी। आज भी जब टीवी पर ये फिल्म आती हैं तो लोग बहुत शौक से इसे देखते हैं। सारा ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि इस फिल्म के रीमेक में वह किस एक्टर और एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहती हैं।

Trending Videos
Sara ali khan wants to co star with Vijay Deverakonda in remake film Kuch Kuch Hota Hai
सारा अली खान, विजय देवरकोंडा, जाहन्वी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ के इस एक्टर-एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहती हैं सारा अली खान-

एक इंटरव्यू में जब बात करते हुए सारा अली खान से पूछा गया कि किसी पुरानी फिल्म के बारे में बताइए जिसमें आप जान्हवी कपूर और विजय देवरकोंडा के साथ काम करना चाहती हों। इस बात पर सारा ने कहा "मुझे लगता है कि अगर करण जौहर  'कुछ कुछ होता है' का रीमेक बनाते हैं तो उसमें मुझे, जान्हवी और विजय देवरकोंडा को लें तो यह बहुत अच्छा होगा। मुझे लगता है कि उनको अभी कॉल करना चाहिए। सारा ने आगे कहा वह 98 पर्सेंट निश्चित हैं कि (करण जौहर) भी इस बात के लिए सहमत होंगे। सारा बोलीं मुझे लगता है कि हमें यह करना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara ali khan wants to co star with Vijay Deverakonda in remake film Kuch Kuch Hota Hai
कुछ-कुछ होता है - फोटो : कुछ-कुछ होता है

1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काजोल, रानी मुखर्जी, शाहरुख खान और सलमान खान मुख्य भूमिकाओं में थे तो वहीं इस यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन में बनी थी। इस फिल्म की शूटिंग भारत के साथ स्कॉटलैंड और मॉरीशस में भी हुई थी। रिलीज होने के बाद ये फिल्म हिट हुई और उस समय सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे। 

Sara ali khan wants to co star with Vijay Deverakonda in remake film Kuch Kuch Hota Hai
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अतरंगी रे' में बिहार की लड़की 'रिंकू' का किरदार निभाया है। फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और धनुष भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed