{"_id":"5bf16a5bbdec2269570710f9","slug":"sara-ali-khan-wants-to-date-with-this-handsome-actor-not-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर को छोड़ अब इस एक्टर संग डेट करने को बेताब हैं सारा अली खान, बोलीं- 'बहुत क्यूट है वो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर को छोड़ अब इस एक्टर संग डेट करने को बेताब हैं सारा अली खान, बोलीं- 'बहुत क्यूट है वो'
Sun, 18 Nov 2018 07:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण-6 में पहुंचीं सारा अली खान ने अपने बयान से सबको चौंका दिया था। शो में वह अपने पिता और एक्टर सैफ अली खान के साथ गई थीं। बता दें कि वह आने वाली 7 दिसंबर को फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में दस्तक देने जा रही हैं...लेकिन इससे पहले किस एक्टर पर है उनका क्रश आइए जानते हैं..
2 of 5
sara ali khan
एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अब बड़ी हो गई हैं और अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने के लिए सक्षम भी हैं। ऐसे में जब वह कॉफी विद करण में पहुंची थी तो वहां उन्होंने एक के बाद एक बम छोड़े थे। उन्होंने वहां इस बात से भी इनकार कर दिया था कि वह रणबीर से शादी करना चाहती हैं, जबकि फिल्म केदारनाथ की प्रमोशन के दौरान वह एक्टर रणबीर कपूर के लिए अपना प्यार दिखा चुकी थीं।
3 of 5
sara ali khan
ऐसे में एक रेडियो स्टेशन पर जब सारा अली खान से इसपर बात हुई तो उन्होंने कहा कि उन्हें एक्टर कार्तिक आर्यन पसंद हैं और वह उनके साथ डेट करने को बेताब हैं। आरजे ने सारा से कहा कि वह उनका फोटो कार्तिक को भेज देंगी तो इस पर सारा ने कहा कि 'उन्हें मेरा फोटो नहीं घर का पता भेज दो, 'वो बहुत ही क्यूट है क्यूट'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karthik aryan
- फोटो : bollywoodlife
कार्तिक आर्यन की बात करें तो वह वाकई में बहुत हैंडसम एक्टर हैं और लव रंजन की ही फिल्मों में ही अब तक नजर आए हैं। कार्तिक को फिल्म प्यार का पंचनामा के दोनों भाग में देखा गया है और इसी साल आई फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में भी उन्हें देखा गया था। खबर है कि अब वह सारा की सौतेली मां करीना कपूर के साथ बहुत जल्द किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
शो में सारा से पहले करण ने सैफ अली खान से सवाल किए थे। करण ने सैफ से पूछा था कि वह सारा के ब्वॉयफ्रेंड के सामने क्या सवाल रखेंगे। इस पर सैफ ने कहा था कि वह सबसे पहले राजनीति और ड्रग्स को लेकर ही सवाल करेंगे। ऐसे में करण ने कहा कि पैसों के बारे में पूछना भी अच्छा रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।