रविवार को मुंबई में संपन्न हुआ 'स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2019' कुछ उलझनों और विवादों के कारण लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले जहां अभिनेत्री आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया जहां वह अवॉर्ड नाइट से पहले ही सर्वोत्तम अभिनेत्री की ट्रॉफी ले जाती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं अब सारा अली खान की कुछ पोस्ट ने लोगों के लिए थोड़ी उलझन पैदा कर दी है। दरअसल सारा को सर्वोत्तम डेब्यू अभिनेत्री का खिताब दिया गया है।
सारा ने 'सर्वोत्तम डेब्यू अभिनेत्री' अवॉर्ड किस फिल्म के लिए जीता, आओ इसका पता लगाएं!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा ने फिल्म 'केदारनाथ' से फिल्म जगत में डेब्यू किया था इसलिए इस अवॉर्ड को पहली नजर में 'केदारनाथ' के लिए मिला पुरस्कार माना जा सकता है। सारा ने भी एक पोस्ट के जरिए इस बात को पुष्टि की है कि उन्हें 'स्टार स्क्रीन अवॉर्ड' की तरफ से फिल्म 'केदारनाथ' के लिए सर्वोत्तम डेब्यू अदाकारा के पुरस्कार से नवाजा गया है। हालांकि सारा ने अपनी एक दूसरी पोस्ट में 'सिंबा' और रोहित शेट्टी को भी 'स्टार स्क्रीन अवॉर्ड' में मिले इकलौते पुरस्कार का श्रेय दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने पुरस्कार की श्रेणी की जानकारी नहीं दी है।
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में भी या तो 'केदारनाथ' का जिक्र है या फिर 'सिंबा' का। भ्रम की इस स्थिति में लोग भी गच्चा खा गए हैं। हालांकि पड़ताल करने से इस उलझन के पीछे की असल वजह सामने आई।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
साल 2018 में भी हुआ था ऐसा
भले ही सारा ने इस बात का जिक्र नहीं किया है लेकिन दोनों ही फिल्मों को श्रेय देने से ऐसा लगता है कि सारा को दोनों ही फिल्मों के लिए सर्वोत्तम डेब्यू अभिनेत्री का किरदार मिला है। अगर साल 2018 के पुरस्कार सूची देखें तो ठीक ऐसा ही कुछ अभिनेता ईशान खट्टर के साथ भी हुआ था जिन्हें फिल्म 'बियांड द क्लाउड्स' और 'धड़क' दोनों के लिए ही सर्वोत्तम डेब्यू अभिनेता के किरदार से नवाजा गया था।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
विवादों में आलिया भट्ट
आलिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अवार्ड नाइट से पहले ही, दिन में सर्वोत्तम अभिनेत्री का पुरस्कार ले जाती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आलिया के टीम की एक लड़की फोटोग्राफर्स से यह कहती हुई सुनाई दे रही है कि यह तस्वीरें अभी नहीं बल्कि शाम को सात बजे के बाद ही पोस्ट की जाए। हालांकि उस दौरान कुछ कैमरापर्सन वीडियो भी बना रहे थे जिसमें यह वार्तालाप कैद हो गई। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अवॉर्ड शो की वास्तविक होने को लेकर सवाल उठने लगे।
पढ़ें: स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019: सितारों ने बिखेरा रेड कार्पेट पर जलवा, अलिया- रणवीर बने बेस्ट एक्टर