देश में प्याज की कीमतों ने आम आदमी के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है। इसकी कीमतों पर अंकुश लगाने के सरकारी प्रयास विफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं बीते दिनों संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह इतना लहसुन, प्याज नहीं खाती हैं। वह इस तरह के परिवार से आती हैं जहां ज्यादा प्याज-लहुसन का मतलब नहीं है। वित्त मंत्री को अपने इस बयान की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस बीच टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान ने प्याज के बढ़ते दाम पर कटाक्ष किया है।
हिना खान ने बनाया महंगी प्याज पर मजेदार वीडियो, तो पिता ने कहा 'ये बैंक के लॉकर में रखो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरा पर पिता की एक वीडियो साझी कीं। इस वीडियो में उनके पिता प्याज से भरी टोकरी को संभालकर घर के अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में हिना के पिता ये कहते हुए नजर आते हैं कि 'ये बैंक के लॉकर में रखो। इस समय ये बहुत कीमती खजाना है। बेशकीमती है इसलिए सुरक्षित जगह पर छुपा दो।' वीडियो के साथ हिना खान ने मजेदार कैप्शन भी दिए हैं।
हिना को पापा की ये हरकत काफी क्यूट लगी और उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'इनको (पिता) देखो।' हिना ने प्याज के लिए लिखा, 'इसको सेफ में छुपाकर रख दो।' हिना की इस पोस्ट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि टेलीविजन जगत में अक्षरा के नाम से पहचानी जाने वाली अभिनेत्री हिना खान ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय कर लिया है। हिना जल्द ही फिल्म 'हैक्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है।

शूटिंग खत्म करने के बाद हिना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वक्त बिताती नजर आईं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो समय-समय पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हिना अपनी लव लाइफ को भी दुनिया से छुपाकर नहीं रखती हैं। वो अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिनमें दोनों के बीच कैमिस्ट्री भी काफी जबरदस्त दिखाई देती है।
फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद अब हिना ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ राजस्थान घूम रही थीं। हिना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दोनों के इस वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। हिना भी ग्रीन रंग की जैकेट और हल्के मेकअप में काफी खूबसूरत लग रही थीं। हर बार की तरह इस तस्वीर में भी दोनों की कैमिस्ट्री जबरदस्त लग रही थीं।
Us❤️ @JJROCKXX pic.twitter.com/P9uqLWL3Gn
— HINA KHAN (@eyehinakhan) 30 November 2019