बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति पत्नी और वो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर ने कार्तिक आर्यन की पत्नी की भूमिका निभाई है। 'पति पत्नी और वो' में भूमि पेडनेकर के कुछ डायलॉग्स काफी बोल्ड हैं। जिसके चलते बीते दिनों इस फिल्म को काफी विरोध का सामना करना पड़ा। 'पति पत्नी और वो' में भूमि पेडनेकर का एक डायलॉग सेक्स पर आधारित है। जिसको लेकर अभिनेत्री ने अब अपने मन की बात कही है।
'मुझे सेक्स बहुत पसंद है' डायलॉग पर अब भूमि पेडनेकर ने दिया जवाब, कह दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल फिल्म 'पति पत्नी और वो' में भूमि पेडनेकर अपने पति यानी अभिनेता कार्तिक आर्यन से कहती हैं कि, 'मुझे सेक्स बहुत पसंद है'। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ और इसकी काफी चर्चा भी सुनने को मिली। भूमि पेडनेकर हाल ही में 'पति पत्नी और वो' का प्रमोशन करती नजर आईं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार प्रमोशन के दौरान भूमि पेडनेकर से इस डायलॉग के बारे में सवाल किए गए। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस डायलॉग को बोलते हुए अजीब नहीं लगा ?
भूमि पेडनेकर ने इस सवाल का बड़े ही अलग अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा,'उन शब्दों को बोलकर अजीब नहीं लगा क्योंकि उनका किरदार आज के समय की लड़की का है। भूमि पेडनेकर के इस जवाब की काफी चर्चा हो रही है। बात करें फिल्म 'पति पत्नी और वो' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। फिल्म ने रविवार को करीब 14.51 करोड़ रुपये कमाए हैं। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को तकरीबन 9.10 करोड़ रुपये और शनिवार को 12.33 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस कमाई के साथ ही फिल्म ने तीन दिनों में करीब 35.94 करोड़ रुपये कमा लिए है। मुदस्सर अजीज निर्देशित इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया का लगातार फायदा पहुंच रहा है। तीसरे दिन के कलेक्शन के साथ ही यह फिल्म कार्तिक आर्यन की वीकेंड पर कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'लुका छिपी' ने तीन दिनों में 8.01 करोड़, 'प्यार का पंचनामा 2' ने 6.80 करोड़ और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने 6.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
पढ़ें: नागरिकता विधेयक मुद्दे पर बंटा बॉलीवुड, छह अभिनेत्रियों ने किया विरोध,तो अदनान ने की तारीफ