बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
ब्रेकअप के बाद साथ में डांस करते दिखे कार्तिक- सारा, थिएटर में ले जा सकते हैं खाना, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने दी यूनिसेफ को बधाई
T 3575 - @UNICEFIndia के 70 वर्ष पूरे हो गए, और ये मेरे लिए बड़े गर्व कि बात है । जन्म दिवस की बधाई । @UNICEF ने भारत में बहुत ही सराहनीय और अद्भुत प्रगति की है । एक बच्चे को हम सबसे अच्छा उपहार, ये दे सकते हैं की हम सुनिश्चहित करें की #ForEveryChild के तहत उसे उसका अधिकार मिले! pic.twitter.com/TzEgbogIot
यूनिसेफ ने भारत में अपने 70 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने यूनिसेफ को ट्वीट कर बधाई दी है। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ' यूनिसेफ के 70 वर्ष पूरे हो गए, और ये मेरे लिए बड़े गर्व कि बात है। जन्म दिवस की बधाई। यूनिसेफ ने भारत में बहुत ही सराहनीय और अद्भुत प्रगति की है। एक बच्चे को हम सबसे अच्छा उपहार, ये दे सकते हैं की हम सुनिश्चित करें की उसे उसका अधिकार मिले!' बता दें कि यूनिसेफ एक संस्था है जो बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए काम करती है।
सलमान ने की कपिल शर्मा की बोलती बंद
बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में आने वाले हैं। इस सो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान कपिल की बोलती बंद करते नजर आ रहे हैं। दरअसल सलमान की एंट्री होते ही कपिल उनका स्वागत करते हैं। इसके जवाब में सलमान कहते हैं मेरे ही शो में मेरा स्वागत कर रहे हो। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं और कपिल की तो जैसे बोलती ही बंद हो जाती है। बता दें कि सलमान यहां अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
सिनेमा हॉल में ले जा सकेंगे बाहरी खाना
हाल ही में हैदराबाद पुलिस ने RTI एक्टिविस्ट विजय गोपाल को स्पष्ट किया है कि सिनेमा विनियमन अधिनियम 1995 के तहत सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए आने वाले लोगों को अपने भोजन या पानी की बोतल ले जाने पर शून्य प्रतिबंध है। दरअसल विजय गोपाल ने इस बात की जानकारी के लिए RTI दाखिल की थी। जिसकी जानकारी के तरह ये खुशखबरी दी गई। इसके साथ ही सिनेमा थ्री डी ग्लासेस के लिए भी भी अलग से पैसे नहीं चार्ज कर सकता है। गौरतलब है कि यह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का नियम है, जिसके अंतरगत सिनेमा हॉल में पानी और खाना ले जाने की छूट है। वहीं राज्यों के मुताबिक ये नियम अलग हो सकते हैं।
बहन लता के घर लौटने पर भावुक हुईं आशा भोसले
बीते एक महीने से अस्पताल में भर्ती स्वर कोकिला लता मंगेशकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। इस खबर से उनकी बहन और गायिका आशा भोसले भावुक हो गईं। आशा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। लता मंगेशकर अब काफी स्वस्थ लग रही हैं।