सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित किया गया। इस विधेयक को गृह मंत्री अमित शाह जल्द अब राज्यसभा में पेश करेंगे। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देश भर में हर किसी की राय बंटी नजर आ रही है। बहुत से संगठन ने और राजनेताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक की आलोचना की है। वहीं फिल्मी सितारों ने भी सरकार के इस विधेयक की सोशल मीडिया के जरिए जमकर आलोचना की है।
नागरिकता विधेयक मुद्दे पर बंटा बॉलीवुड, छह अभिनेत्रियों ने किया विरोध,तो अदनान ने की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान
संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक पास होने पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने ट्विटर पर सरकार के इस फैसले की आलोचना की है। सोनी राजदान ने अपने ट्वीट में लिखा- 'यह उस भारत का अंत है, जिसे हम जानते हैं और प्यार करते हैं, या हम में से कई के लिए जो करते हैं।' अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अक्सर प्रतिक्रिया देती रहती हैं। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर भी उन्होंने ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
This is the end of the India we all know and love. Or at least for many of us who do. 💔 https://t.co/qgMalHOZ1U #CitizenshipAmendmentBill sad day for Indian democracy! 💔
ऋचा चड्ढा
स्वरा ने ट्विटर पर लिखा, '(भारत में...) धर्म नागरिकता का आधार नहीं है। धर्म भेदभाव का आधार नहीं हो सकता। राज्य धर्म के आधार पर फैसला नहीं ले सकता। नागरिकता संशोधन बिल ने मुसलमानों को स्पष्ट रूप से बाहर रखा है..'NRC/CAB प्रोजेक्ट से जिन्ना का पुनर्जन्म हुआ है, हैलो हिन्दू पाकिस्तान!'। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर नागरिकता संशोधन विधेयक को मिले वोटों की तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'भगवान हमारी रक्षा करे।'
“(In India..) Religion is not basis of citizenship. Religion cannot be the basis of discrimination. And the state cannot take decisions based on religion. CAB pointedly excludes Muslims..” - in NRC/CAB project Jinnah is reborn! Hello Hindu Pakistan! 🙏🏿 🇮🇳 https://t.co/aVkmolFx2L GOD SAVE US. https://t.co/Cm73j93clQ
अदनान सामी
वहीं मशहूर गायक अदनान सामी ने नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर इस विधेयक का समर्थन और लिखा, 'नागरिकता विधेयक उन धर्मों के लोगों के लिए है, जिनका धर्म आधारित देशों में उत्पीड़न हुआ है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में मुस्लिमों का उनके मजहब के चलते कोई उत्पीड़न नहीं हुआ है। सिर्फ इसलिए क्योंकि वे वहां बहुसंख्यक हैं। मुस्लिम पहले की तरह ही भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। कानूनी और मुख्य रास्ते से उनका स्वागत है।'
The #CABBill is 4 religions tht r being persecuted in ‘Theocratic States’. Muslims r NOT persecuted 4 their religion in Pak, Afghanistan or Bangladesh cause they r in majority over thr. Muslims CAN still apply 4 Indian citizenship like b4. All r welcome thru d legal ‘Front Door’! We are in times@when lies are used to rewrite history https://t.co/n1kefSoqmG
छात्र संगठनों के राज्यव्यापी बंद
इन सितारों के अलावा गौहर खान और मशहूर निर्देशक ओनिर ने भी नागरिकता संशोधन विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया। आपको बता दें कि असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ दो छात्र संगठनों के राज्यव्यापी बंद के आह्वान के बाद ब्रह्मपुत्र घाटी में जनजीवन ठप है। ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से बुलाए गए 11 घंटे के बंद का असर बंगाली बहुल बराक घाटी में कुछ खास नहीं रहा। शहर के मालीगांव क्षेत्र में एक सरकारी बस पर पत्थरबाजी हुई और एक स्कूटर को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं आसामी अभिनेता उत्पल दास और अभिनेत्री वर्षा रानी बिस्वास भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: टास्क जीतने के लिए हद पार कर गईं ये कंटेस्टेंट, फर्जी झगड़ा करने के बाद किया KISS