{"_id":"611a6c2d8ebc3e42b23cc719","slug":"sara-ali-khan-wishes-father-saif-ali-khan-a-very-happy-birthday-share-family-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: सारा अली खान ने पापा सैफ को जन्मदिन पर दी खास अंदाज में बधाई, छोटे भाई जेह भी आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: सारा अली खान ने पापा सैफ को जन्मदिन पर दी खास अंदाज में बधाई, छोटे भाई जेह भी आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना, सैफ, सारा, जेह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया क्वीन हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और मजेदार वीडियो साझा करती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपने भाई और करीना-सैफ के दूसरे बेटे जहांगीर अली खान के साथ सोमवार को एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में करीना और सैफ भी नजर आ रहे हैं।
सारा अली खान ने पिता सैफ को यूं दी जन्मदिन की बधाई
बता दें कि इस सोमवार को सैफ ने अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम एकांउट पर पोस्ट की है। फैंस को सारा का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही फैंस को कपूर परिवार के छोटे बेटे जेह की तस्वीर काफी अच्छी लग रही है।
ये पोस्ट साझा करते हुए सारा अली खान ने लिखा कि, "हैप्पी बर्थडे अब्बा। मेरे सुपर हीरो, मेरे स्मार्ट दोस्त, मेरे ट्रेवल बडी बनने और हमेशा मेरा स्पोर्ट करने के लिए आपका धन्यवाद, लव-यू। गौरतलब है कि सैफ और अमृता की बेटी सारा मां अमृता के बेहद करीब हैं लेकिन वो अपने पिता से भी काफी लगाव रखती हैं। वो हर खास मौके पर अपने पिता के पास जरूर पहुंचती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर भी वो अपने पिता के साथ वक्त बिताते नजर आईं।
सारा द्वारा साझा की गई तस्वीर में जहांगीर जिन्हें प्यार से जेह बुलाया जाता है वो अपनी मां यानि करीना कपूर खान की गोद में हैं और सारा अली खान को देख रहे हैं। वहीं सैफ अली खान सारा के बगल में खड़े हैं और करीना सैफ के बगल में खड़ी हैं। कपूर खानदान की इस तस्वीर को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : instagram/varindertchawla
इस फोटो में करीना ने काफ्तान पहन रखा है जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं वहीं सैफ अली खान ने सफेद कुर्ता पायजामा पहन रखा है। सारा ने नीले रंग की जींस के साथ सफेद शर्ट पहन रखी है। फोटो में एक केक और गुलाबी कलर के गुब्बारे भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : instagram/varindertchawla
इससे पहले करीना कपूर खान ने भी सैफ को उनके जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि सैफ अली खान का पूरा परिवार मालदीव में उनका बर्थडे मना रहा है। करीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, "मेरे प्यार को जन्मदिन की बधाई, मैं आखिरी समय तक तुम्हारे साथ रहना चाहती हूं।" वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ बहुत जल्द 'भूत पुलिस' में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।