ईद के चांद का दीदार हो गया है, इसके बाद 25 मई को ईद मनाई जाएगी। बता दें कि चांद दिखाई देने के साथ रमजान का महीना पूरा हो जाता है। वहीं सोशल मीडिया पर सभी ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। अभिनेत्री सारा अली खान ने भी इस खास मौके पर अलग अंदाज में मुबारकबाद दी है।
Eid 2020: चांद के दीदार के साथ सारा अली खान ने दी ईद की मुबारकबाद, बचपन की तस्वीर हुई वायरल
सारा अली खान ने अपनी दो तस्वीरों के साथ एक पोस्ट साझा किया है। एक तस्वीर सारा के बचपन की है, वहीं दूसरी तस्वीर अभी की है। दोनों ही तस्वीरों में सारा ने दुपट्टा सिर पर ले रखा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ईद मुबारक।'
Eid Mubarak🌙💫✨🤲🏻 #staysafe #stayhome #staypositive
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
सारा के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें भी बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'आपको भी ईद मुबारक।' एक अन्य ने लिखा- 'सबसे पहले आपने पोस्ट किया।' बता दें कि ईद हो या दिवाली, सारा हर त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस को शुभकामनाएं देना नहीं भूलतीं।
सारा ने ईद की मुबारकबाद देते हुए अपने बचपन की तस्वीर साझा की है। सारा अक्सर बचपन की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उनकी इन थ्रोबैक तस्वीरों को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। कुछ तस्वीरों में तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होता है।
View this post on Instagram
जी हाँ Hum Bachpan se hi aise hai... 👀👧🏻👩🏻💁🏻♀️🙆🏻♀️🤷♀️
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
बॉलीवुड में सारा ने साल 2018 में आई फिल्म 'केदारनाथ' से कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक बिजनेस किया था लेकिन इसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। सारा की आने वाली फिल्म वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर वन' है।
रणवीर को Kiss करते हुए दीपिका ने साझा किया वीडियो, अभिनेता को बताया सबसे क्यूट
