दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में से एक कही जाती है। बात पर्दे की हो या असल जिंदगी की, दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा अच्छे लगते हैं। लॉकडाउन में कपल साथ में टाइम स्पेंड कर रहा है। इस बीच अब दीपिका ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो रणवीर को किस करती दिख रही हैं।
पति रणवीर सिंह को Kiss करते हुए दीपिका पादुकोण ने साझा किया वीडियो, अभिनेता को बताया सबसे क्यूट
वीडियो साझा करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा 'दुनिया का सबसे प्यारा चेहरा, क्यूटी।' लुक्स की बात करें तो दीपिका ने इस दौरान सफेद रंग की ढीली टीशर्ट पहन रखी है, वहीं रणवीर सिंह काले रंग की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं।
World’s Most Squishable Face!!!🌈 #cutie @ranveersingh
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
रणवीर सिंह भले ही अभी घर पर हों लेकिन वो अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। लॉकडाउन में वो वर्कआउट कर जमकर पसीना बहा रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ये तस्वीर साझा की थी। वहीं दीपिका भी खुद को व्यस्त रखे हुए हैं। कभी वो वर्कआउट करती नजर आती हैं तो कभी कुकिंग करती हुई दिखती हैं।
View this post on Instagram
Season 1:Episode 8 COOK.EAT.SLEEP.REPEAT. Productivity in the time of COVID-19!😷
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर की आने वाली फिल्म '83' है। यह फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है।रणवीर सिंह इसमें कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण इसमें कपिल देव की पत्नी का रोल कर रही हैं। फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं। लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज को फिलहाल टाल दिया गया है।
दीपिका इस साल की शुरुआत में ही रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' में तेजाब हमले की सर्वाइवर महिला मालती के किरदार में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
घर पहुंचाने को लेकर यूजर ने सोनू सूद को करना चाहा ट्रोल, अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब
