बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी लॉकडाउन में खूब तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रही हैं। उनके पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दिशा का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेत्री बोल्ड अंदाज में डांस कर रहीं हैं।
बोल्ड अंदाज में दिशा पाटनी ने किया डांस, वीडियो देखकर टाइगर श्रॉफ ने यूं किया रिएक्ट
दिशा एक बेहतरीन डांसर हैं। ऐसे में जब उन्होंने ये वीडियो साझा किया तो महज कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोगों ने देख लिया। वीडियो के साथ दिशा ने कैप्शन में लिखा, 'बियॉन्से वाइब्स चालू हैं।'
Beyonce vibes are on🙈 #savagechallenge 🌸🌸🌸
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
दिशा का ये डांस वीडियो अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी देखा। दिशा के डांस स्टेप्स देख टाइगर इस पर कमेंट किए बिना नहीं रह पाए। उन्होंने आग लगने वाला इमोजी पोस्ट किया है। टाइगर के कमेंट के बाद दिशा ने दिल वाला इमोजी पोस्ट की। दिशा का यह डांस टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ को भी बेहद पसंद आया। बता दें कि कृष्णा, दिशा की काफी अच्छी दोस्त हैं।
दिशा और टाइगर श्रॉफ के परिवार के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दिशा अक्सर टाइगर की बहन के साथ भी वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। बीते दिनों दिशा, टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा के साथ मस्ती करती नजर आईं थीं। दिशा और कृष्णा ने लाल बिंदी लगा रखी थी और वो साथ में डांस कर रही थीं। याद दिला दें कि इसके अलावा भी इन दोनों के कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं।
View this post on Instagram
This is how we do it #quarintinelife @kishushroff 👭🤣
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने हमेशा एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है। फिल्मों की बात करें तो दिशा पाटनी इसी साल फरवरी में रिलीज हुई 'मलंग' में नजर आई थीं। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे।
बचपन में ऋषि कपूर की कार्बन कॉपी लगती थीं बेटी रिद्धिमा, तस्वीरें देख आ जाएगा यकीन