कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन की वजह से जगह- जगह हजारों प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। वो अपने घर पहुंचने के लिए पैदल ही चल पड़े हैं। कई सौ किलोमीटर की यात्रा कर लोग घर की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच अभिनेता सोनू सूद ने इन प्रवासी मजदूरों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। पिछले कुछ दिनों से सोनू लगातार लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस वजह से उनकी खूब तारीफ भी हो रही है।
सोनू सूद से बोला सोशल मीडिया यूजर- 'घर से ठेके तक पहुंचा दो', अभिनेता ने दिया ये शानदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के साथ- साथ सोनू सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। कोई भी अगर उनसे संपर्क करना चाह रहा है तो वो बकायदा इसका जवाब दे रहे हैं और उन्हें घर पहुंचाने की जिम्मेदारी ले रहे हैं। ट्विटर पर जब एक यूजर ने उनके मजे लेने चाहे तो अभिनेता ने उसी अंदाज में जवाब दिया।
यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू भाई.. मैं अपने घर में फंसा हुआ हूं। मुझे ठेके तक पहुंचा दो।' इस पर अभिनेता ने शानदार जवाब देते हुए लिखा,'भाई मैं ठेके से घर तक तो पहुंचा सकता हूं। जरूरत पड़े तो बोल देना।' सोनू सूद की इस हाजिरजवाबी को देख फैंस उनके ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।
भाई मैं ठेके से घर तक तो पहुँचा सकता हूँ । ज़रूरत पड़े तो बोल देना 😂 https://t.co/tneToRoEXn
बता दें कि सोनू सूद मजदूरों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से खास अनुमति लेकर प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए कई बसों का इंतजाम करवाया है। इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के कई मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम कराया था।
सोनू की फिल्मों की बात करें तो 'एक विवाह... ऐसा भी', 'जोधा अकबर', 'शूटआऊट एट वडाला', 'दबंग' और 'सिंबा' में उनके काम को काफी पसंद किया गया। इनमें 'दबंग' में निभाया गया उनका छेदी सिंह का किरदार आज भी लोगों को याद है।
प्रियंका चोपड़ा ने साझा की अपनी खास तस्वीर, फैंस को बताया 'उम्मीद बनाम वास्तविकता' का मतलब