फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने मॉडलिंग की दुनिया में रखा कदम, क्या फिल्मों में एंट्री की है तैयारी?

Tue, 07 Dec 2021 01:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 07 Dec 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Sara Tendulkar: Sachin Tendulkars daughter Sara stepped into the modeling world has she debut to the films too?
सारा तेंदुलकर - फोटो : इंस्टाग्राम

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं। उनकी यह तस्वीरें फैंस को काफी पसंद भी आती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन लिस्ट भी काफी लंबी है। फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी के मामले में सारा किसी स्टार किड से कम नहीं हैं। यहां तक कि उन्हें स्टार किड्स का कॉम्पिटीटर तक बताया जा चुका है। वहीं, सारा की खूबसूरती देख उनके इंडस्ट्री और मॉडलिंग के क्षेत्र में आने के कयास भी लगाए जा चुके हैं। इन्हीं कयासों के बीच आखिरकार सारा ने मॉडलिंग वर्ल्ड में कदम रख लिया है। 

दरअसल, हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके पहले एड शूट है। वीडियो में वह एक कंपनी के विज्ञापन में नजर आ रही हैं। सारा ने एक क्लोदिंग ब्रांड के लिए अपना यह पहला विज्ञापन किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar)

 

Sara Tendulkar: Sachin Tendulkars daughter Sara stepped into the modeling world has she debut to the films too?
सारा तेंदुलकर - फोटो : Insatagram- @saratendulkar

इस एड वीडियो में सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही वह एक परफेक्ट मॉडल की तरह दिखाई दे रही हैं। सारा के साथ इस एड में दो और मॉडल्स भी नजर आ रही हैं। वहीं, कंपनी ने भी सारा को लॉन्च करते हुए उनकी फोटो पोस्ट की है।  सारा के इस अंदाज को देख उनके फैंस एक बार फिर दीवाने हो गए हैं। 

Sara Tendulkar: Sachin Tendulkars daughter Sara stepped into the modeling world has she debut to the films too?
सारा तेंदुलकर - फोटो : Insatagram- @saratendulkar

सारा की इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग जहां उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे। तो वहीं कई उन्हें मॉडलिंग की इस नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। जबकि कुछ ऐसे में भी हैं, जो अब सारा के अभिनय में करियर को लेकर सवाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Tendulkar: Sachin Tendulkars daughter Sara stepped into the modeling world has she debut to the films too?
सारा तेंदुलकर - फोटो : Instagram

यह पहली बार नहीं है जब सारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हों। इससे पहले हाल ही में सारा एक डेट नाइट पर गई थीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस सारा पर अपना दिल ही हार बैठे थे। सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा था  'स्पेशल डेट नाइट।' दरअसल, सारा तेंदुलकर का नाम टीम इंडिया के युवा ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar)

 

विज्ञापन
Sara Tendulkar: Sachin Tendulkars daughter Sara stepped into the modeling world has she debut to the films too?
सारा तेंदुलकर - फोटो : Instagram

सारा ने हाल ही में लंदन से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है। वह ज्यादातर लंदन में ही रहती हैं। वहीं, उनके बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर अभी कुछ साफ नहीं कहा सकता। लेकिन फैंस की माने तो सारा अगर बॉलीवुड में आईं तो बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को मात दे सकती हैं। ऐसे में मॉडलिंग वर्ल्ड में सारा की एंट्री उनके फैंस के लिए एक इशारा हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed