{"_id":"65897049c8ca56776905fa29","slug":"sarabhai-vs-sarabhai-producer-jd-majethia-father-nagardasbhai-passes-away-today-due-to-age-related-illnesses-2023-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"JD Majethia: साराभाई वर्सेस साराभाई के निर्माता जेडी मजीठिया के पिता का निधन, आज शाम में होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
JD Majethia: साराभाई वर्सेस साराभाई के निर्माता जेडी मजीठिया के पिता का निधन, आज शाम में होगा अंतिम संस्कार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:44 PM IST
सार
जेडी मजीठिया अपने पिता नागरदासभाई मजीठिया के बेहद करीब थे। उनके निधन के बाद उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके आकस्मिक निधन से उन पर गहरा प्रभाव पड़ा है, जिस क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
जेडी मजीठिया के पिता का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टेलीविजन सिटकॉम साराभाई वर्सेस साराभाई के प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया के पिता नागरदासभाई मजीठिया का आज सोमवार, 25 दिसंबर को निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली है। उनके निधन के बाद उनके परिवार के लोग शोक में डूबे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्र-संबंधी बीमारियों के कारण आज उनका निधन हो गया है। हालांकि इसे लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उनके अंतिम संस्कार आज मुंबई के कांदिवली (पश्चिम) में दहानुकर वाडी श्मशान में होगा।
2 of 5
जेडी मजीठिया
- फोटो : सोशल मीडिया
जेडी मजीठिया अपने पिता नागरदासभाई मजीठिया के बेहद करीब थे। उनके निधन के बाद उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके आकस्मिक निधन से उन पर गहरा प्रभाव पड़ा है, जिस क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती है। निर्माता ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने तस्वीर साझा कर लिखा, 'मेरे सबसे प्यारे इंसान। हमेशा ऐसे ही रहो।' इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मेरे सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरे पिता नागरदासभाई मजीठिया 25/12/23 को हमें छोड़कर स्वर्गीय निवास में चले गए।'
बता दें कि जेडी मजीठिया को गुजराती इंडस्ट्री में उनके काम के लिए जाना जाता है। हालंकि, हिंदी सीरियल्स और फिल्मों में भी उन्हें उनके बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। साराभाई वर्सेस साराभाई से उन्हें खूब पहचान मिली थी। वह सफल शो निर्माताओं में से हैं, जिन्होंने कुछ क्लासिक टेलीविजन शो, साराभाई वर्सेज साराभाई और खिचड़ी दिए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेडी मजीठिया
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अभिनेता के तौर पर जेडी मजीठिया करिश्मा का करिश्मा, बा, बहू और बेबी और कई अन्य फिल्मों और शोज में नजर आ चुके हैं। गुजराती इंडस्ट्री में वह 20 साल से एक्टिव हैं। उनने हालिया प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो जेडी मजीठिया ने खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान में अभिनय किया। इस फिल्म में उन्होंने हिमांशु सेठ के रूप में अपनी भूमिका दोहराई।
विज्ञापन
5 of 5
जेडी मजीठिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अपनी फिल्म खिचड़ी 2 को प्रमोट करने के लिए वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में भी फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ पहुंचे थे। जेडी मजीठिया जेडी हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी के मालिक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।