फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिनेमा: 'रामायण' में 'शबरी' बनी थी ये अभिनेत्री, इन ऐतिहासिक फिल्मों में भी दिखाया जोरदार अभिनय

Thu, 15 Jul 2021 09:28 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 15 Jul 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
Sarita Devi: Sabri of Ramanand Sagar's 'Ramayana' has worked in more than 300 films
सरिता देवी - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर की 'रामायण' खासतौर पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। 1986- 1988 के बीच प्रसारित हुए इस सीरियल के एक्टर्स को लोग उनके असली नाम की जगह किरदार के नामों से ही जानने लगे। ये सीरियल इतना पॉपुलर था कि रामानंद सागर की रामायण का एक-एक किरदार लोगों को आज भी याद है। लेकिन क्या आपको वो दृश्य याद है, जिसमें शबरी श्रीराम को अपने जूठे बेर खिलाती है। इस दृश्य को लोग कभी नहीं भूलते, लेकिन माता शबरी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सरिता देवी को शायद कम ही लोग जानते होंगे।



22 की उम्र में शुरू किया करियर
सरिता देवी का जन्म 23 नवंबर 1925 को जोधपुर में हुआ था।  सरिता राजस्थान की पहली फिल्म चरित्र अभिनेत्री थीं। उन्होंने आजादी के वर्ष 1947 में 22 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'तोहफा' में नायिका अनुराधा की मां की भूमिका निभाई। यहां से उनके फिल्मी सफर का सिलसिला चल पड़ा।

Sarita Devi: Sabri of Ramanand Sagar's 'Ramayana' has worked in more than 300 films
सरिता देवी - फोटो : सोशल मीडिया

सरिता ने फिल्म टैक्सी ड्राइवर में देव आनंद की मां बनीं वहीं 'लव मैरिज' में माला सिन्हा की चाची। इसके अलावा 'देवदास' (1955) में पारो की दादी के किरदार में नजर आईं। जबकि फिल्म 'परिणीता' (1953) में उन्होंने भाभी की भूमिका निभाई। 'आई मिलने की बेला' में बुआ का किरदार निभाया और ‘आए दिन बहार के’ में मौसी की भूमिका की।

Sarita Devi: Sabri of Ramanand Sagar's 'Ramayana' has worked in more than 300 films
सरिता देवी - फोटो : सोशल मीडिया

उस दौर में सरिता देवी लगभग सभी फिल्मों में चरित्र अभिनेत्री के रूप में नजर आईं। कहते हैं उनकी मुस्कुराहट सदाबहार थी। जब वह पर्दे पर अभिनय करतीं तो उनके अभिनय में मां, नानी, दादी का वात्सल्य और स्नेह टपकता था। इसके अलावा उनके संवाद बोलने का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद था। सरिता देवी दो बीघा जमीन, पाकीज़ा जैसी क्लासिक फिल्मों का हिस्सा बनीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarita Devi: Sabri of Ramanand Sagar's 'Ramayana' has worked in more than 300 films
सरिता देवी - फोटो : सोशल मीडिया

सरिता ने राजकपूर, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, देवानंद, मनोज कुमार, अशोक कुमार, शम्मी कपूर, अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ काम किया।  यही नहीं सरिता को उनकी अनूठी संवाद अदायगी के चलते सात रूसी फिल्मों को हिन्दी में डब करने के लिए चुना गया था। साथ ही रूसी फिल्म ‘पेडेनिये बर्लिना’ के लिए डायमंड पिक्चर्स की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ साथ राजस्थानी फिल्मों सहित ब्रज, बंगाली, हरियाणवी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। 

विज्ञापन
Sarita Devi: Sabri of Ramanand Sagar's 'Ramayana' has worked in more than 300 films
सरिता देवी - फोटो : सोशल मीडिया

सरिता देवी ने लगभग 300 फिल्मों में काम किया।  हालांकि, उन्हें बड़ी पहचान रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ की छोटी भूमिका से मिली। रामायण में वह सबरी के किरदार में नजर आईं।  जबकि धारावाहिक श्रीकृष्ण में वे फल बेचने वाली एक गरीब महिला का किरदार निभाया था।  साल 2001 में लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed