फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Babu: अब विज्ञापन को लेकर बेरहमी से ट्रोल हुए महेश बाबू, यूजर्स बोले- बॉलीवुड अफोर्ड नहीं कर सकता, लेकिन...

Mon, 16 May 2022 08:31 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 16 May 2022 08:31 AM IST
विज्ञापन
Sarkaru Vaari Paata Actor Mahesh Babu gets brutally trolled, Netizens says Bollywood can not afford actor but pan masala can
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू ने हाल ही में फिल्म 'मेजर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हैरान कर देने वाला बयान दिया था। बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने की उनकी योजना के बारे में पूछे जाने पर, अभिनेता ने कहा कि 'बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता'। अभिनेता के इस बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी। हालांकि महेश बाबू ने बाद में इस बयान माफी भी मांगी। लेकिन सोशल मीडिया आज भी उसी विषय पर बातचीत से गुलजार है। अब, नेटिजन्स महेश बाबू की विवादास्पद टिप्पणी पर कटाक्ष करके पान मसाला ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए उन्हें बेरहमी से ट्रोल कर रहे हैं।

Sarkaru Vaari Paata Actor Mahesh Babu gets brutally trolled, Netizens says Bollywood can not afford actor but pan masala can
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स ने किया ट्रोल
पिछले साल, महेश बाबू टाइगर श्रॉफ के साथ एक पान मसाला ब्रांड की एड का हिस्सा बने थे। यूजर्स ने अब महेश बाबू को उस एड पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड महेश बाबू को अफोर्ड नहीं कर सकता, लेकिन पान मसाला कर सकता है।"

 

Sarkaru Vaari Paata Actor Mahesh Babu gets brutally trolled, Netizens says Bollywood can not afford actor but pan masala can
महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला

महेश बाबू का बयान
सरकारु वारी पाटा अभिनेता महेश बाबू ने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि "मुझे हिंदी फिल्मों में काम करने के कई ऑफर मिले हैं। हालांकि, मेरा मानना है कि वह मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते। मैंने कभी भी तेलुगू सिनेमा छोड़ने या अन्य में जाने पर विचार नहीं किया। मैंने हमेशा यहां फिल्में बनाने और उन्हें बढ़ता देखने की कल्पना करना हूं, और वह सपना अब एक वास्तविकता बन रहा है। मैं इससे अधिक प्रसन्न नहीं हो सकता"।





विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkaru Vaari Paata Actor Mahesh Babu gets brutally trolled, Netizens says Bollywood can not afford actor but pan masala can
महेश बाबू - फोटो : Instagram

महेश बाबू के प्रशंसकों ने किया बचाव
महेश बाबू के प्रशंसकों ने उनके बयान का बचाव करते हुए दावा किया कि उन्होंने हमेशा यही प्रतिक्रिया दी है, लेकिन इसे अब बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। उनके एक प्रशंसक ने लिखा, "यदि कोई व्यक्ति एक निश्चित स्थान पर काम नहीं करना चाहता है, तो हम यह क्यों मान लेते हैं कि वह व्यक्ति उनका सम्मान नहीं करता है?" वहीं एक अन्य ने लिखा, "हम अभिनेताओं के हर बयान पर विवाद क्यों खड़ा कर देते हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed