लीक से हटकर विषयों पर फिल्में करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बार फिर से अपनी नई फिल्म 'अनेक' लेकर हाजिर हैं। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह एक स्पाई थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक अंडरकवर पुलिस वाले की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। जो उग्रवाद प्रभावित इलाके में शांति बहाल करने के मिशन पर है। हिंदी सिनेमा में इससे पहले भी ऐसी फिल्में बनी हैं, जो अंडरकवर एजेंट पर आधारित हैं। इनमें से कई फिल्में तो काफी पहले बनाई गई थीं, जिनमे धर्मेंद्र और देव आनंद जैसे दिग्गज कलाकार दिखाई दिए थे। अगर इस तरह की फिल्में पसंद हैं तो आज हम बताने जा रहे हैं अंडरकवर एजेंट पर बनी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में।
Anek: आयुष्मान की 'अनेक' से पहले अंडरकवर एजेंट पर बन चुकी हैं ये हिट फिल्में, ओटीटी पर हैं मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंखें (1968)
रामानंद सागर द्वारा अभिनीत फिल्म आंखें में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नजर आए थे। इस फिल्म में जासूसी को काफी अच्छी तरह से फिल्माया गया था और इसके बजट पर भी काफी पैसा खर्च किया गया था, क्योंकि इसके दृश्य शानदार विदेशी लोकेशंस पर फिल्माए गए थे। उस दौर में लीक एक अलग तरह के विषय पर बनी ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
जॉनी मेरा नाम (1970)
विजय आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता देव आनंद ने सीआईडी अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाई थी। उस समय बनी इस फिल्म को क्लासिक माना जाता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।
एक था टाइगर (2012)
कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म एक था टाइगर में सलमान खान ने रॉ के अंडरकवर एजेंट की भूमिका अदा की थी। जो एक एनआरआई वैज्ञानिक की गतिविधियों पर नजर रखता है। फिल्म में कटरीना कैफ नजर आईं थीं, जिन्होंने पाकिस्तान की एजेंट का किरदार अदा किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इसकी सफलता को देखते हुए इसका दूसरा पार्ट टाइगर जिंदा है' बनाया गया और जल्दी ही पार्ट 3 भी आने वाला है। इस फिल्म को आप एप्पल टीवी या यूट्यूब पर देख सकते हैं।
बेबी (2015)
अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म बेबी एक स्पाय एक्शन थ्रिलर थी। जिसमें बेबी के नाम से सीक्रेट एजेंट की एक टीम बनाई जाती है, जो आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखकर उनका खात्मा करती हैं। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।