कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल स्टारर फिल्म ‘विक्रम’ के ट्रेलर ने रविवार शाम अपनी रिलीज के साथ ही अगले महीने के पहले शुक्रवार को होने जा रहे सिनेमा के महामुकाबले को और बड़ा कर दिया है। फिल्म ‘विक्रम’ को हिंदी में रिलीज करने की जिम्मेदारी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्में रिलीज कर चुकी पेन मरुधर एंटरटेनमेंट ने संभाली है और कंपनी की हिंदी फिल्म वितरकों के बीच बनी धाक को देखते हुए यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की राह मुश्किल हो सकती है। तेलुगू फिल्म ‘मेजर’ भी इसी दिन हिंदी में भी रिलीज हो रही है। इसके साथ ही 3 जून को अब तीन फिल्में ‘मेजर’, ‘पृथ्वीराज’ और ‘विक्रम’ बॉक्स ऑफिस पर आपस में भिड़ेंगी। तीनों फिल्मों के ट्रेलर को देखते हुए फिल्म ‘विक्रम’ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इसके ट्रेलर को रिलीज के घंटे भर में ही 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया।
Prithviraj Vs Vikram Vs Major: कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल का डंका, अक्षय कुमार का अब असली इम्तिहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्मों की लोकप्रियता में लगातार गिरावट
हिंदीभाषी क्षेत्रों में दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। और, हिंदी में बन रही फिल्मों को हिंदी के दर्शक लगातार नकार रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘83’ से शुरू हुआ ये सिलसिला इस साल भी जारी है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’, जॉन अब्राहम की ‘अटैक’, अजय देवगन की ‘रनवे 34’, शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ और रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ एक अच्छी ओपनिंग और अच्छा वीकेंड तक पाने को तरह गई हैं। हिंदी सिनेमा देखने वाले दर्शकों की हिंदी सिनेमा से ये बेरुखी हिंदी फिल्म जगत में लगातार बेचैनी बढ़ाती दिख रही है। ये बेचैनी 3 जून को दो बड़ी दक्षिण भारतीय फिल्मों की रिलीज ने और बढ़ा दी है।
‘धाकड़’, ‘भूल भुलैया’ व ‘अनेक’ कतार में
रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के बाद इस महीने तीन और हिंदी फिल्में रिलीज होने की कतार में। आने वाले शुक्रवार को कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ और कंगना रणौत व अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धाकड़’ रिलीज हो रही हैं। इसके अगले हफ्ते यानी महीने के आखिरी शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ रिलीज होनी है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला 3 जून को होना है। इस दिन तेलुगू और हिंदी में बनी अभिनेता अदिवि शेष की फिल्म ‘मेजर’ को लेकर पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है। मुंबई में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर संदी उन्नीकृष्णन पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में ही इसके निर्माता महेश बाबू के हिंदी सिनेमा को लेकर दिए बयान को लेकर काफी हलचल बीते हफ्ते मची थी।
‘पृथ्वीराज’ पर टिकी हिंदी सिनेमा की आस
3 जून को ही फिल्म ‘मेजर’ यशराज फिल्म्स की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को चुनौत पेश करेगी। ‘पृथ्वीराज’ में अभिनेता अक्षय कुमार टाइटल रोल कर रहे हैं। विश्वसुंदरी रहीं मानुषी छिल्लर इस फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू करने जा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद और मानव विज भी दमदार किरदारों में हैं। फिल्म के ट्रेलर ने हिंदी में बनी फिल्मों के ट्रेलर्स में पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज पाने का रिकॉर्ड बनाया हालांकि दर्शकों को इस ट्रेलर से ज्यादा दमदार फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का गाना ‘हरि हर’ लग रहा है। इस गाने ने फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के लिए अनुकूल माहौल बनाने में काफी मदद की है।
‘विक्रम’ के ट्रेलर ने बदल दिया खेल
और, 3 जून को ही कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल की हिंदी भाषी राज्यों मे लोकप्रियता का पैमाना बनेगी फिल्म ‘विक्रम’। कमल हासन की हिंदी भाषी क्षेत्रों में काफी अच्छी फैन फॉलोइंग उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से रही है। इसके अलावा उनकी फिल्में ‘गिरफ्तार’, ‘चाची 420’, ‘अप्पू राजा’, ‘इंडियन’ आदि ने भी हिंदी भाषी राज्यों में कामयाबी हासिल की। विजय सेतुपति ने भी हिंदी भाषी राज्यों में अच्छी धमक बनाई है और कोरोना संक्रमण काल में उनकी फिल्में ‘विक्रमवेधा’, ‘96’, ‘सुपर डीलक्स’ आदि खूब देखी गई हैं। वह अमेजन प्राइम वीडियो की नई हिंदी वेब सारीज ‘जर्सी’ में भी शाहिद कपूर के साथ जल्द ही नजर आने वाले हैं। फहाद फासिल की लोकप्रियता हिंदी भाषी राज्यों में फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 1’ ने बढ़ाई है। अगर फिल्म ‘विक्रम’ के वितरकों ने इसके हिंदी संस्करण की मार्केटिंग अच्छे से की तो ये फिल्म जून के पहले शुक्रवार का बड़ा सरप्राइज बनकर उभर सकती है।