{"_id":"5aded2f44f1c1b9e098b63e8","slug":"saroj-khan-apologies-for-casting-couch-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कास्टिंग काउच पर लड़कियों को लेकर सरोज खान ने कह दी थी इतनी बड़ी बात, विवाद के बाद अब मांगी माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कास्टिंग काउच पर लड़कियों को लेकर सरोज खान ने कह दी थी इतनी बड़ी बात, विवाद के बाद अब मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कास्टिंग काउच के खिलाफ दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी के प्रदर्शन के बाद बॉलीवुड में भी इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। इन्हीं के बीच कोरियोग्राफर सरोज खान का विवादित बयान भी सामने आया है हालांकि विवाद बढ़ता देख उन्होंने तुरंत माफी मांग ली।
2 of 5
Saroj Khan
सरोज खान ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को गलत नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच होना कोई नई बात नहीं है। यह तो बाबा आदम के जमाने से चले आ रहे हैं। हर लड़की के ऊपर कोई ना कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है।
3 of 5
Saroj Khan
बाद में आज तक से बात करते हुए सरोज खान ने कहा कि 'मुझे खेद है। मैं माफी मांगती हूं।' इससे पहले सरोज खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'सरकार के लोग करते हैं फिर आप लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े रहते हो। फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है। रेप करके छोड़ तो नहीं देता। यह सब लड़की के ऊपर होता है कि वह क्या चाहती है। अगर वह किसी के हाथ नहीं आना चाहती तो ना आए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Saroj Khan
सरोज खान ने आगे कहा, 'अगर तुम्हारे पास आर्ट है तो क्यों अपने आप को बेचोगे । फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ मत कहना । वह हमारी माई-बाप है ।' सरोज खान के इस बयान से यह जाहिर हो रहा है कि इन सब के लिए लड़की की इच्छा होती है।
विज्ञापन
5 of 5
जैकलीन फर्नांडीस
सरोज खान अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों उनके कोरियोग्राफ किए गए गाने 'एक दो तीन' को रिक्रिएट किया गया। इस बात से सरोज खान काफी नाराज हो गई थीं। यहां तक कि गाने पर केस करने की बात भी सामने आई थी लेकिन फिर अचानक उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान और जैकलीन फर्नांडिज की जमकर तारीफ की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।