{"_id":"5efe990a8ebc3e4319203294","slug":"saroj-khan-death-here-know-about-his-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन साल की उम्र में सरोज खान ने किया था डेब्यू, बाल कलाकार से ऐसे बनीं बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीन साल की उम्र में सरोज खान ने किया था डेब्यू, बाल कलाकार से ऐसे बनीं बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
माधुरी और करीना के साथ सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उनका निधन हो गया। सरोज खान ने इंडस्ट्री में महज तीन साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर तक का सफर तय किया। हालांकि उनके लिए ये रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं था। चलिए जानते हैं उनके सफर के बारे में।
2 of 6
सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ। कम ही लोगों को पता है कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल है। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था।
3 of 6
सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सरोज खान ने महज तीन साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म 'नजराना' थी जिसमें उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था। 50 के दशक में सरोज खान ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया। उन्होंने कोरियोग्राफर बी.सोहनलाल के साथ ट्रेनिंग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
माधुरी दीक्षित, सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
1974 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से सरोज एक स्वतंत्र कोरियोग्राफर की तरह जुड़ीं हालांकि उनके काम को काफी समय बाद पहचान मिली। फिल्म 'मिस्टर इंडिया, 'नगीना', 'चांदनी', 'तेजाब', 'थानेदार' और 'बेटा' के गानों ने धूम मचा दी और सरोज खान की गिनती बॉलीवुड के बड़े कोरियाग्राफर्स में होने लगी।
विज्ञापन
5 of 6
सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सरोज खान ने बॉलीवुड की हर बड़ी अभिनेत्री के साथ काम किया। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने उन्हें अपना डांस गुरू माना। अगर ऐसा कहा जाए कि इन अभिनेत्रियों की सफलता में सरोज खान का बड़ा हाथ रहा तो कुछ गलत नहीं होगा। सरोज खान ने करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।