{"_id":"5efeac1c8ebc3e42f95f18fd","slug":"saroj-khan-death-here-top-10-songs-with-madhuri-dixit-sridevi-kajol-and-other-celebs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 10 गानों ने बनाया सरोज खान को कोरियोग्राफर नंबर वन, 10 साल की उम्र से शुरू कर दिया था डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 10 गानों ने बनाया सरोज खान को कोरियोग्राफर नंबर वन, 10 साल की उम्र से शुरू कर दिया था डांस
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सरोज खान के गाने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रसिद्ध अभिनेत्री और कभी हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन कहलाईं माधुरी दीक्षित के करियर से अगर उनके हिट डांस नंबर्स निकाल दिए जाएं तो शायद माधुरी दीक्षित की कहानी अधूरी अधूरी सी लगे। माधुरी को डांसिंग स्टार बनाने में जिस एक शख्स का सबसे बड़ा हाथ रहा, वह थीं सरोज खान। माधुरी के अलावा सरोज खान का साथ श्रीदेवी को भी मिला और उनके नंबर वन की कुर्सी तक पहुंचने के लिए जिस एक शख्स का सबसे बड़ा योगदान रहा, वह थीं सरोज खान।
2 of 5
श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित वैसे तो राजश्री की फिल्म अबोध से अपना करियर काफी पहले शुरू कर चुकी थीं, लेकिन वीडियो एडीटर से निर्देशक बने एन चंद्रा की हैट्रिक हिट फिल्म तेजाब में उनको मिला गाना, एक दो तीन...। और, माधुरी पूरी दुनिया पर छा गईं। इस गाने की पूरी संरचना एन चंद्रा ने सरोज खान से ही कराई थी। इसके अलावा फिल्म सैलाब में हमको आज कल है इंतजार, फिल्म थानेदार में तम्मा तम्मा लोगे, फिल्म बेटा में धक धक करने लगा और फिल्म देवदास में मार डाला..उनके माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए सुपर डुपर हिट गीत हैं।
3 of 5
माधुरी और करीना के साथ सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में पी एल राज, बिरजू महाराज और उदय शंकर जैसे मशहूर नृत्य निर्देशकों की लिस्ट में सरोज खान का नाम बहुत आदर से लिया जाता है। फिल्म जब वी मेट के लिए सरोज खान को उनके नृत्य निर्देशन में करीना कपूर पर फिल्माए गाने ये इश्क हाय के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। एक और नेशनल फिल्म अवॉर्ड सरोज ने फिल्म देवदास के गाने डोला डोला रे डोला के लिए भी जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिस्टर इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित और सरोज खान की जोड़ी ने बरसों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया। लेकिन श्रीदेवी के साथ भी सरोज खान ने तमाम कालजयी नृत्य गीत तैयार किए। श्रीदेवी पर फिल्माए गानों में जो गाने सरोज खान के नृत्य निर्देशन के लिए खासे मशहूर हुए, उनमें मिस्टर इंडिया का हवा हवाई, काटे नहीं कटते ये दिन ये रात, फिल्म चांदनी का गाना मेरे हाथों मैं नौ नौ चूड़ियां हैं और फिल्म का शीर्षक गीत प्रमुख हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मिस्टर इंडिया के सेट पर सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सरोज खान के करियर की बतौर नृत्य निर्देशक आखिरी फिल्म रही कलंक जिसमें उन्होंने तबाह हो गए गाने का नृत्य निर्देशन किया था। इसके अलावा उनके हिट गानों में अलबेला सजन आयो रो, बरसो रे मेघा मेघा, जरा सा झूम लूं और मेहंद लगाके रखना भी शामिल है। सरोज खान को हाल ही में सिने डांसर्स एसोसिएशन का ब्रांड अंबेसडर भी घोषित किया गया था। सरोज खान 10 साल की उम्र से सिनेमा में काम करती रहीं और फिल्मों में अपना करियर उन्होंने ग्रुप डांसर के तौर पर शुरू किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।