फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब 'एक, दो तीन..' गाने के लिए सरोज खान को माधुरी पर नहीं था भरोसा, बाद में ऐसे जमी जोड़ी दिए कई हिट

Fri, 03 Jul 2020 10:17 AM IST
shrilata biswas बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: shrilata biswas Updated Fri, 03 Jul 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
saroj khan death when madhuri dixit talks about dance skills
सरोज खान, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

सरोज खान और माधुरी दीक्षित का नाम अगर लिया जाए और अगर उनके गानों की बात हो तो शायद आपके जहन में भी सबसे पहले तेजाब फिल्म का गाना 'एक, दो, तीन...' ही आएगा। वैसे इस गाने से जुडी कई खास यादें है माधुरी दीक्षित के पास।

saroj khan death when madhuri dixit talks about dance skills
माधुरी दीक्षित, सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बीबीसी एशियन नेटवर्क से एक खास बातचीत के दौरान माधुरी दीक्षित ने कहा, ''एक, दो, तीन... की कोरियोग्राफर सरोज खान के साथ मैंने 'उत्तर-दक्षिण' और 'राम लखन' में काम किया था। सरोज जी को पता था कि भारतीय पारंपरिक डांस मैं अच्छा कर लेती हूं लेकिन वो कहती थी कि ये लड़की वेस्टर्न डांस नहीं कर सकती।''

saroj khan death when madhuri dixit talks about dance skills
माधुरी दीक्षित, सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

तो भई 'एक दो तीन...' गाने में वेस्टर्न स्टाइल का बेहतरीन डांस कर कैसे गलत साबित किया माधुरी ने सरोज खान को?
इस सवाल का जवाब देते हुए माधुरी कहती हैं, ''गाने की शूटिंग से पहले हमने कई बार रिहर्सल की। यही वक्त था जब मैंने सीखा कि 'बॉलीवुड डांसिंग स्टाइल' क्या होता है। मुझे लगता है मैंने 'एक, दो, तीन...' गाने में बढ़िया काम किया लेकिन ये सरोज जी के बगैर संभव नहीं था।''

विज्ञापन
विज्ञापन
saroj khan death when madhuri dixit talks about dance skills
माधुरी दीक्षित, सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

भई इस गाने से जुड़ी और भी कुछ बातें हैं जो माधुरी दीक्षित कुछ इस अंदाज में बयान कर रही हैं, वो कहती हैं, ''जब तेजाब रिलीज हुई उस वक्त मैं भारत में नहीं थी। मैं अपनी बहन की शादी के लिए अमेरिका गई हुई थी। मुझे बिलकुल अंदाजा नहीं था कि 'एक दो तीन...' इतने बड़े पैमाने पर हिट हो गया है। मेरे सेक्रेट्री राकेश नाथ ने मुझे फोन करके बताया कि फिल्म हिट हो गई है। मुझे यकीन नहीं हुआ। तेजाब मेरी पहली हिट फिल्म थी।''

विज्ञापन
saroj khan death when madhuri dixit talks about dance skills
माधुरी दीक्षित, सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी कहती हैं, ''जब मैं अमेरिका से वापस लौटी तब तेजाब को रिलीज हुए करीब डेढ़ हफ्ता हो चुका था। मैं एयरपोर्ट से बाहर आकर अपनी कार में बैठी तो दो बच्चे मेरी तरफ देख कर एक दूसरे को कोहनी मार रहे थे। मुझे ये देख कर थोड़ा अजीब लगा, मुझे लगा शायद ये मुझे पहचान गए हैं। तभी उनमें से एक बच्चा बोला तुम वो ही हो ना जिसने 'एक दो तीन' में डांस किया है। उसने कहा कि क्या मैं उसे ऑटोग्राफ दे सकती हूं। मैंने ऑटोग्राफ दिया तो वो मेरी तरफ देख कर कहने लगा मोहिनी, मोहिनी...।'' माधुरी कहती हैं कि उस बच्चे को ऑटोग्राफ देने के बाद पहली बार उन्हें एहसास हुआ कि सफलता का स्वाद कैसा होता है। लोगों द्वारा पहचाना जाना कैसा होता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed