बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सतीश कौशिक की फिल्मों का मजा अलग ही होता है। हालांकि वह अपनी हर फिल्म में कॉमेडी भी करते नजर आते हैं, लेकिन बता दें कि उनकी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म 16 अप्रैल को 1993 को रिलीज हुई थी।
डायरेक्टर सतीश कौशिक ने बोनी कपूर से 25 साल बाद इस बात पर मांगी माफी, जानिए क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' के लिए प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने सतीश कौशिक को चुना था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। बड़ी स्टार कास्ट भी फिल्म को हिट कराने में पीछे रह गई। आज इस फिल्म के 25 साल पूरे हो गए है। इस दिन को याद करते हुए सतीश कौशिक ने बोनी कपूर से माफी मांगी है।
Yes 25 yrs ago it was a disaster at BO bt it was my first child & will remain close to heart. Remembering madam #SrideviLivesForever & my sorry 2 @BoneyKapoor who gave me a break bt was broke after d film.celebrating #25yearsof RKRCKR @AnilKapoor @Javedakhtarjadu @AnupamPKher pic.twitter.com/mXoogmQha5
— satish kaushik (@satishkaushik2) April 16, 2018
सतीन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखते हुए बोनी से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा कि '25 साल पहले बोनी कपूर ने मुझे बतौर डायरेक्टर पहला ब्रेक फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ के लिए दिया था और यह फिल्म मेरे लिए बच्चे की तरह थी, लेकिन बोनी कपूर जी से मांगी माफना चाहता हूं, क्योंकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।
Can’t believe it’s been 25 years for #RKRCKR I remember the obstacles that we faced during the shooting of this film & after as well but it was still a memorable journey. We miss the Roop Ki Rani every day. @BoneyKapoor @satishkaushik2 @Javedakhtarjadu @AnupamPKher @bindasbhidu pic.twitter.com/xdpkxD9JJ1
फिल्म में लीड रोल में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ थे जो दो बिछड़े हुए भाईयों की कहानी पर आधारित थी जिसमें वे अपने पिता के कातिल से बदला लेने के लिए संघर्ष करते रहते हैं। फिल्म को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।