{"_id":"5ad5789e4f1c1b9b098b4f0d","slug":"upasana-singh-will-seen-in-jio-dhan-dhana-dhan-live-with-sunil-grover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा को छोड़ 'बुआ' ने थामा सुनील ग्रोवर का हाथ, कॉमेडी शो में दिखाएंगी नया अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा को छोड़ 'बुआ' ने थामा सुनील ग्रोवर का हाथ, कॉमेडी शो में दिखाएंगी नया अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द कपिल शर्मा शो' में कपिल की 'बुआ' के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस उपासना सिंह ने कपिल शर्मा का साथ छोड़कर अब सुनील ग्रोवर का हाथ थाम लिया है। उपासना सिंह जल्द ही सुनील ग्रोवर के क्रिकेट-कॉमेडी शो 'जियो धन धना धन' में नजर आने वाली हैं।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस बात का खुलासा 'जियो धन धना धन' की डायरेक्टर प्रीति सिमोस ने ट्वीट करके किया है। हालांकि सुनील ग्रोवर के शो में उपासना सिंह के किरदार का नाम क्या होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है। पता हो कि उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' और 'द कपिल शर्मा शो' में बुआ, मां और बेटी का किरदार करके दर्शकों को खूब हंसाया है।
Look who's Hereeee 💓💓💓💓 #prettyGirls #bua love love #JioDhanDhanaDhan LIVE!
— Neetisimoes (@neetisimoes) April 15, 2018
7.30pm LIVE #Myjio @ShindeShilpaS 🤗 @reliancejio @googlydevi pic.twitter.com/iagHGkMg9v
हाल ही में उपासना सिंह ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर हैरानी जताई थी। पता हो कि कपिल शर्मा इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। कपिल का गाली देने वाला ऑडियो वायरल होने के बाद उपासना सिंह ने उनको लेकर अफसोस जताया है। उपासना ने कहा, मैंने कपिल को कभी भी इस तरह का बर्ताव करते नहीं देखा है। मैं बहुत हैरान हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं बात करें 'जियो धन धना धन' की तो, लंबे समय के ब्रेक के बाद सुनील ग्रोवर भारत के पहले क्रिकेट कॉमेडी शो 'जियो धन धना धन' के साथ वापसी कर रहे हैं। इस शो में उन्होंने पहले के मुकाबले बहुत कुछ अलग करने की कोशिश की है। शो में वह प्रोफेसर 'लल्लू बल्ले वाला' यानी LBW के किरदार में हैं।