फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satish Kaushik Birthday: एक्टर ही नहीं एक सफल निर्देशक भी हैं सतीश कौशिक, इस फिल्म के डायरेक्शन के लिए आज भी याद करते हैं लोग

Wed, 13 Apr 2022 11:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Apr 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
Satish kaushik birthday: Satish Kaushik is not only an actor but also a successful director know untold fact about him
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सतीश कौशिक फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। अपने करियर में उन्होंने कई जबरदस्त किरदार निभाए हैं जिनकी यादें लोगों के मन में अभी भी ताजा हैं। मिस्टर इंडिया के कैलेंडर से लेकर हम किसी से कम नहीं के पप्पू पेजर तक उन्हें हर किरदार में लोगों ने खूब पसंद किया है। सतीश हर साल 13 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। एक्टिंग के अलावा सतीश निर्देशन के क्षेत्र में भी अपने काम का लोहा मनवा चुके हैं। वह कई हिट फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...

loader
Satish kaushik birthday: Satish Kaushik is not only an actor but also a successful director know untold fact about him
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा में जन्म-दिल्ली में पढ़ाई
साल 1956 में उनका जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उनके पिता बनवारी लाल कौशिक नौकरी के सिलसिले में दिल्ली शिफ्ट हो गए। जिसके बाद उनकी परवरिश और पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में ही हुई। कहा जाता है कि उन्हें फिल्में देखने का शौक बचपन से ही था। महमूद उनके फेवरेट एक्टर थे जिनके सीन को वह घर पर ही प्रैक्टिस किया करते थे। दिल्ली के किरोड़ीमल्ल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से भी एक्टिंग का कोर्स किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने सपने को सच करने के लिए मायानगरी मुंबई जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Satish kaushik birthday: Satish Kaushik is not only an actor but also a successful director know untold fact about him
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से रखा था बॉलीवुड में कदम
सतीश कौशिक की बॉलीवुड में शुरुआत एक्टिंग के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी हुई थी। साल 1983 में आई फिल्म मासूम में उन्होंने शेखर कपूर को असिस्ट किया था। फिल्म में उन्होंने एक छोटी सी भूमिका भी निभाई थी। इसके बाद आई क्लासिक कॉमेडी जाने भी दो यारों को में अभिनय के साथ उन्होंने फिल्म के डायलॉग भी लिखे थे। सतीश अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। फिल्म रूप की रानी चोरा का राजा बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों का निर्दशन किया लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म तेरे नाम से मिली। तेरे नाम उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म से सलमान खान का करियर एक बार फिर पटरी पर लौट आया था।
Satish kaushik birthday: Satish Kaushik is not only an actor but also a successful director know untold fact about him
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सतीश कौशिक आखिरी बार फिल्म कागज का निर्देशन करते हए नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग भी की थी। उनके वकील के किरदार को लोगों ने काफी पंसद भी किया था। हाल ही में रिलीज हुई ऋषि कपूर की अंतिम फिल्म शर्माजी नमकीन में भी वह दिखे थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई थी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed