फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Collection Day 33: ‘द कश्मीर फाइल्स’ का 33वें दिन निकला दम, एक करोड़ की भी नहीं हुई कमाई

Wed, 13 Apr 2022 11:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 13 Apr 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Box Office Collection Day 33 Vivek Agnihotri film earned 251 crores on the 33rd day of its release
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रफ्तार अपनी रिलीज के एक महीने बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई धीमी पड़ती जा रही है। 33वें दिन फिल्म एक करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है। अब तक यह फिल्म कुल 251.08 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार को दिखाया गया था।

The Kashmir Files Box Office Collection Day 33 Vivek Agnihotri film earned 251 crores on the 33rd day of its release
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

‘द कश्मीर फाइल्स’ 12 करोड़ की लागत से बनी थी। इस फिल्म को शुरुआत में सीमित स्क्रीनों पर ही रिलीज किया गया था। हालांकि लोगों के बीच बढ़ती लोकप्रियता के बाद फिल्म की स्क्रीन को बढ़ाया दिया था। फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन तक 250.73 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, 33वें दिन में फिल्म ने लगभग .35 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की अब तक की कुल कमाई 251.08 हो गई है।

The Kashmir Files Box Office Collection Day 33 Vivek Agnihotri film earned 251 crores on the 33rd day of its release
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के बाद ये पहली फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इस फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई प्रभास स्टारर 'राधे श्याम' को जबरदस्त टक्कर दी थी। जिस वजह से 350 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, इसके बाद रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ के सामने अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Box Office Collection Day 33 Vivek Agnihotri film earned 251 crores on the 33rd day of its release
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेकअग्निहोत्री की फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 97.30 करोड़, दूसरे हफ्ते 110.03 करोड़ और तीसरे हप्ते 30.95 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, अब एक महीने बाद फिल्म की कमाई धीमी होती जा रही है। फिल्म अब तक 251.08 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
The
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed