फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding: आज शुरू होंगे रणबीर और आलिया के प्री-वेडिंग फंक्शन, जानिए कब और कितने बजे होगी शादी

Wed, 13 Apr 2022 10:14 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 13 Apr 2022 10:14 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt pre wedding rituals and mehendi function will start from today
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तारीख को लेकर अभी भी कन्फ्यूजन बना हुआ है। दोनों परिवार शादी को लेकर कोई भी बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन रोज इससे जुड़ा कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। हालांकि शादी तारीख भले ही पब्लिकली न बताई गई हो, लेकिन तैयारियां तो पूरी हैं। अफवाहों और अटकलों के बाद ये माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन आज शुरू होने वाले हैं। मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर के 'वास्तु' में आज मेहंदी की रस्म होनी है।

ranbir kapoor alia bhatt pre wedding rituals and mehendi function will start from today
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज परिवार की उपस्थिति में गणेश भगवान की आराधना के साथ मंगल कार्यक्रमों की शुरूआत हो जाएगी। दोपहर को लंच के बाद लगभग 2 बजे मेहंदी की रस्म शुरू होगी। इस कार्यक्रम में केवल परिवार के करीबी लोग और दोस्त ही शामिल होंगे। कार्यक्रम में रणबीर और आलिया के कुछ खास दोस्तों के भी आने की उम्मीद है। गणेश पूजा और मेहंदी फंक्शन के साथ खास दोस्तों के लिए कॉकटेल पार्टी का भी आयोजन किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये कार्यक्रम कृष्णा राज बंगले में होगा। 

ranbir kapoor alia bhatt pre wedding rituals and mehendi function will start from today
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कल रणबीर और आलिया दोपहर करीब 3 बजे अपने फ्लैट वास्तु में ही शादी करेंगे। शादी में भी सिर्फ करीबी लोग और दोस्त शामिल होंगे। रणबीर और आलिया अपनी ड्रीम वेडिंग को बहुत ही सीक्रेट रखना चाहते हैं। इस हफ्ते रणबीर और आलिया के फ्लैट वास्तु में खूब चहल पहल देखने को मिली। हालांकि अभी अपार्टमेंट परिसर को कपड़े से बंद कर दिया गया है। लेकिन खबरों के मुताबिक जहां फंक्शन का आयोजन होना है उस जगह को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt pre wedding rituals and mehendi function will start from today
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वास्तु के अलावा, कपूर परिवार का घर 'कृष्णा राज बंगला'  और आरके स्टूडियो को भी लाइट से सजाया गया है। शादी के बाद रणबीर और आलिया कृष्णा राज बंगले में ही रहने वाले हैं। बता दें कि मंगलवार शाम को रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर, पति भरत साहनी और बेटी समारा को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed