{"_id":"625653e2aa44cc39e1352dd8","slug":"ranbir-kapoor-will-take-a-week-long-break-after-his-wedding-with-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding: शादी के एक हफ्ते बाद ही शूटिंग में बिजी होंगे रणबीर, आलिया के साथ समय बिताने का ये है प्लान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Alia Wedding: शादी के एक हफ्ते बाद ही शूटिंग में बिजी होंगे रणबीर, आलिया के साथ समय बिताने का ये है प्लान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की शादी के फंक्शन भी आज से शुरू होने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों शादी के बाद अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कुछ दिन का ब्रेक लेंगे। हालांकि ये ब्रेक ज्यादा लंबा नहीं होगा और दोनों एक हफ्ते बाद ही अपने काम पर वापस लौट आएंगे।
2 of 4
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर शादी के बाद अपनी फिल्म 'एनिमल' की मनाली में होने वाली शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं। फिल्म का मनाली में दो दिन का शेड्यूल है और उसके बाद शूटिंग मुंबई में ही होनी है। वहीं, आलिया भी शादी के बाद के बाद अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक गाने की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगी।
3 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में खबरें आ रही हैं कि रणबीर कपूर भी एक हफ्ते का ब्रेक लेकर आलिया के साथ स्विट्जरलैंड जाने वाले हैं। वहीं, इसके बाद वह मुंबई में लव रंजन की फिल्म की शूटिंग करेंगे, जिसमें वह अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि रणबीर और आलिया की नजदीकियां अयान मुखर्जी का फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों पहली बार सोनम कपूर की शादी में एक साथ नजर आए थे, जिसके बाद ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। वहीं, अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।