फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: आलिया के फेरों से पहले विशेष फिल्म्स से अलग हुईं मुकेश भट्ट की बेटी, कजिन के साथ मिलकर खोली नई कंपनी

Wed, 13 Apr 2022 07:47 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 13 Apr 2022 07:47 AM IST
विज्ञापन
Before Alia Bhatt marriage her sister left vishesh films and opened a new company with Cousin
साक्षी भट्ट, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा की दिग्गज फिल्म निर्माण कंपनियों में विशेष फिल्म्स का नाम शुमार रहा है। दूसरों के लिए फिल्में निर्देशित करते रहे निर्देशक महेश भट्ट ने अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ मिलकर ये कंपनी खोली। कंपनी ने हिंदी सिनेमा को कई नायाब और सुपरहिट फिल्में दीं। कंपनी का नाम मुकेश भट्ट ने अपने बेटे विशेष के नाम पर रखा और इस विशेष फिल्म्स से फिल्म ‘सड़क 2’ के सुपरफ्लॉप होने के बाद सबसे पहले महेश भट्ट ही अलग हुए। भट्ट परिवार में इन दिनों आलिया भट्ट की शादी को लेकर हलचल है। लेकिन, इसी हलचल के बीच परिवार की अगली पीढ़ी के दो युवाओं ने एक नई कंपनी भी खोल डाली है। मुकेश भट्ट की बेटी साक्षी और उनके भतीजे साहिल सहगल इस कंपनी के पार्टनर्स हैं।

Before Alia Bhatt marriage her sister left vishesh films and opened a new company with Cousin
महेश भट्ट, मुकेश भट्ट - फोटो : Twitter

विशेष फिल्म्स अपनी शुरुआत से लेकर 57 फिल्में बना चुकी है। 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘कब्जा’ से विशेष फिल्म्स ने फिल्म निर्माण में कदम रखा। कंपनी की तमाम फिल्में खुद महेश भट्ट ने निर्देशित कीं। बाद में विशेष फिल्म्स में काम सीखने वाले दूसरे निर्देशकों को भी यहां मौका मिलने लगा। दोनों भाइयों के बीच काम का बंटवारा कुछ इस तरह रहा कि फाइनेंस का काम मुकेश भट्ट ने संभाला, क्रिएटिव हिस्सा महेश भट्ट के हिस्से आया और प्रोडक्शन का काम संभाला बहन कुमकुम सहगल  ने। तीनों ने मिलकर कम बजट वाली खूब फिल्मे बनाईं। नए चेहरों को मौका दिया। और, इनसे पैसा भी खूब कमाया।

Before Alia Bhatt marriage her sister left vishesh films and opened a new company with Cousin
महेश भट्ट, मुकेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन, पिछले कुछ अरसे से भट्ट परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चलता रहा है। पहले कुमकुम सहगल के फ्लैट में रहने वाली अभिनेत्री लवीना लोध के लगाए सनसनीखेज आरोपों को लेकर खूब हंगामा हुआ। यहां से पहली बार साहिल सहगल का नाम सुर्खियों में आया। फिर फिल्म ‘सड़क 2’ के बाद महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के बीच अनबन होने की खबर आई। बातें ये भी खूब हुईं कि महेश भट्ट ने हमेशा के लिए विशेष फिल्म्स से नाता तोड़ लिया है। उनकी रची वेब सीरीज ‘रंजिश ही सही’ रिलीज भी जियो स्टूडियोज के बैनर तले हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Alia Bhatt marriage her sister left vishesh films and opened a new company with Cousin
महेश भट्ट, साक्षी भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश भट्ट की बेटी साक्षी ने भी विशेष फिल्म्स में लंबा काम किया है। विशेष ने निर्देशक बनने की ठानी थी तो भी वह अपने भाई के साथ ही खड़ी दिखी थीं, लेकिन हाल के दिनों में विशेष फिल्म्स छोड़ने वाली वह परिवार की नई सदस्य हैं। साक्षी ने अपने पिता की कंपनी छोड़कर नई कंपनी बनाने की क्यों सोची, क्यों वह अपनी बुआ के बेटे के साथ नई कंपनी बनाकर फिल्म निर्माण में उतरी हैं, इसे लेकर फिल्म जगत में तरह तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन लोगों को इस बात की खुशी भी है कि भट्ट परिवार के बच्चे अपने बुजुर्गों के साये से बाहर आ रहे हैं और अपनी मन की कर रहे हैं।

विज्ञापन
Before Alia Bhatt marriage her sister left vishesh films and opened a new company with Cousin
महेश भट्ट, मुकेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार के अभिनेता इमरान हाशमी और निर्देशक मोहित सूरी ने विशेष फिल्म्स से बगावत करके अरसे पहले जो शुरुआत की थी उसका क्लाइमेक्स साक्षी और साहिल ने नई फिल्म निर्माण कंपनी बनाकर किया है। इससे पहले पूजा भट्ट और आलिया भट्ट भी अपनी अपनी फिल्म निर्माण कंपनियां खोल चुके हैं। हालांकि, जहां पूजा ने अपनी कंपनी अपनी निर्देशन पारी शुरू करने के लिए खोली थी वहीं आलिया ने अपनी कंपनी अपनी फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी के लिए खोली है। साक्षी और साहिल ने जो नई कंपनी शुरू की है, उसमें इन्होंने अपने एक और कजिन मोहित सूरी को साथ लेकर फिल्मों के निर्माण का स्वतंत्र काम शुरू किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed