फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satish Kaushik: पैसे नहीं लौटाने पर अनुपम खेर को मारने पहुंच गए थे सतीश, बेहद दिलचस्प है इनकी दोस्ती का किस्सा

Thu, 09 Mar 2023 01:33 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 09 Mar 2023 01:33 PM IST
विज्ञापन
satish kaushik death anupam kher and satish kaushik friendship story when actor tell in kapil sharma show
सतीश कौशिक, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। होली सेलिब्रेशन के दौरान बेचैनी होने पर अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हार्ट अटैक के कारण 67 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया है। भले ही आज अभिनेता आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन कई सितारों के साथ उनके तमाम किस्से खूब मशहूर हैं। इसी क्रम में अनुपम खेर के साथ सतीश कौशिक का एक किस्सा काफी मशहूर है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

satish kaushik death anupam kher and satish kaushik friendship story when actor tell in kapil sharma show
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये उन दिनों की बात है जब सतीश कौशिक और अनुपम खेर संघर्ष के दिनों से गुजर रहे थे। दोनों नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई करते थे। काफी समय पहले जब सतीश कौशिक कपिल के शो में आए थे तो उन्होंने बताया था कि अनुपम को पैसे की हमेशा किल्लत रहती थी। स्कूल के बाहर एक फल वाले की दुकान थी तब अनुपम लंबा चक्कर लगाकर हॉस्टल से स्कूल जाते थे। एक बार उन्होंने सतीश से 80 रुपए लिए थे और वापस करने का नाम नहीं ले रहे थे।


इसे भी पढ़ें- Hansal Mehta: सतीश कौशिक की मौत पर हंसल मेहता ने जताया दुख, एक्टर के साथ बनाना चाहते थे 'डेथ ऑफ ए डायरेक्टर'
 
satish kaushik death anupam kher and satish kaushik friendship story when actor tell in kapil sharma show
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश ने आगे बताया कि इस घटना के बाद से उनको बहुत तेज गुस्सा चढ़ गया और वह बैट लेकर अनुपम खेर के घर पहुंच गए और कहा, 'दिल्ली का रहने वाला हूं, पैसे नहीं मिले तो बहुत मारूंगा'। इस घटना के बाद अनुपम खेर काफी डर गए और हाथ जोड़कर बोलने लगे, 'भाई 60 रुपए आए हैं, इसी को रख ले'। इसी के बाद से अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
satish kaushik death anupam kher and satish kaushik friendship story when actor tell in kapil sharma show
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सतीश कौशिक काफी जिंदादिल इंसान थे। वह हर परिस्थिति में खुश रहते थे। सिर्फ इतना ही नहीं वह हर वक्त हर किसी की मदद के लिए भी तैयार रहते थे। सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता की तरफ भी उस वक्त मदद के लिए हाथ बढ़ाया था, जब उनको किसी के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत थी। 

विज्ञापन
satish kaushik death anupam kher and satish kaushik friendship story when actor tell in kapil sharma show
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों की बात करें तो सतीश कौशिक ने कागज, रूप की रानी चोरों का राजा, तेरे संग, हमारा दिल आपके पास है, हम आपके दिल में रहते हैं, प्रेम, शादी से पहले, वादा, कर्ज, मिस्टर इंडिया आदि तमाम फिल्मों में काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed