फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' ने 'ब्लैक एडम' को चटाई धूल, टिकट खिड़की पर जूझ रही 'डॉक्टर जी'

Sun, 23 Oct 2022 08:09 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 23 Oct 2022 08:09 AM IST
विज्ञापन
Saturady box office report doctor g kantara black adam ponniyin selvan ps 1
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नया हफ्ता शुरू होते ही लोगों को फिल्मों का इंतजार रहता है, लेकिन इस हफ्ते शुक्रवार को तो कोई हिंदी  फिल्म सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुई है। लेकिन हॉलीवुड फिल्म ब्लैक एडम की बॉक्स ऑफिस पर एंट्री हुई है। इसके अलावा कांतारा, पोन्नियान सेल्वन और डॉक्टर जी टिकट खिड़की पर लगी हुई हैं। इस हफ्ते हिंदी में कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने का फायदा कांतारा को मिला है। साउथ की कांतारा ने शनिवार को शानदार कलेक्शन किया है। वहीं अन्य फिल्मों के भी आंकड़े सामने आ गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि बीते शनिवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Saturady box office report doctor g kantara black adam ponniyin selvan ps 1
ब्लैक एडम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्लैक एडम
ब्लैक एडम एक हाई बजट हॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन ब्लैक एडम के किरदार में हैं। ये फिल्म इंग्लिश के साथ ही हिंदी में भी रिलीज हुई है। फिल्म के अंग्रेजी वर्जन ने भारत में पहले दिन 6.6 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 5.1 करोड़ रुपये और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन यानि शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन 6.50 करोड़ रुपये रहा। ब्लैक एडम का कुल कलेक्शन 18.20 करोड़ रुपये हो गया है।


इसे भी पढ़ें- RRR Japan Box Office Collection: 'आरआरआर' का जापान में जलवा, 'साहो' को पीछे छोड़ बनी सबसे बड़ी ओपनर
Saturady box office report doctor g kantara black adam ponniyin selvan ps 1
कांतारा - फोटो : Social media

कांतारा
साउथ की बेहद कम बजट वाली फिल्म कांतारा का इन दिनों सिनेमाघरों में डंका बज रहा है। इस हफ्ते हिंदी में कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने का कांतारा को एक बार फिर फायदा मिला है। बीते शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार शनिवार को इस फिल्म ने 10.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturady box office report doctor g kantara black adam ponniyin selvan ps 1
डॉक्टर जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डॉक्टर जी
आयुष्मान खुराना हमेशा लीक के हटकर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी वह डॉक्टर जी के रूप में एक नई कहानी लेकर आए थे, लेकिन वह दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। पहले दिन से ही इस फिल्म का कलेक्शन औसत ही रहा और बाद में गिरता चला गया। नौवें दिन डॉक्टर जी ने टिकट खिड़की पर महज 1.50 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 23.37 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Saturady box office report doctor g kantara black adam ponniyin selvan ps 1
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

पोन्नियन सेल्वन
मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। पोन्नियन सेल्वन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 23वें दिन इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.50  करोड़ रुपये की कमाई की है। पोन्नियन सेल्वन का कुल कलेक्शन 255.97 करोड़ रुपये हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed