फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन ही ढेर हुई विजय की फिल्म, अन्य फिल्मों का ऐसा रहा हाल

Sun, 28 Aug 2022 08:26 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 28 Aug 2022 08:26 AM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों और उनके सितारों का समय काफी बुरा चल रहा है। पिछले दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही साबित हुई।

विज्ञापन
Saturday Box Office Report Liger Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 thiruchitrambalam
Box Office Report: - फोटो : Social media

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों और उनके सितारों का समय काफी बुरा चल रहा है। पिछले दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही साबित हुई। ऐसे में लोगों को पैन इंडिया फिल्म लाइगर से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन अब लगता है कि विजय देवरकोंडा की यह फिल्म भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। अपनी रिलीज के तीसरे दिन लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को  मिली। दूसरी तरफ साउथ की फिल्मों का सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन जारी है। तो आइए जानते हैं फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा शनिवार का दिन- 

Saturday Box Office Report Liger Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 thiruchitrambalam
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाइगर 

अपनी रिलीज के पहले दिन बंपर कमाई करने वाली विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की लाइगर तीसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती दिख रही है। दूसरे दिन से ही कमाई में गिरावट दर्ज कर रही इस के कारोबार में तीसरे दिन भी कोई सुधार नहीं आया। देश भर के लगभग 2,500 स्क्रीन पर पांच भाषाओं में रिलीज हुई ये फिल्म शनिवार को भी कुछ खास कमाई नहीं पाई। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को महज 7 से 7.50 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।

Saturday Box Office Report Liger Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 thiruchitrambalam
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2

छोटे बजट में बनी तेलुगू फिल्म कार्तिकेय 2 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 15 दिन पूरे कर लिए हैं। लेकिन इतने दिनों बाद भी इसके प्रदर्शन में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। निखिल सिद्धार्थ की इस फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। यही वजह है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना शानदार कमाल कर रही है। वहीं, बात करें शनिवार हुई फिल्म की कमाई की तो शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक फिल्म ने अपने 15वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन 66.65 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Report Liger Raksha Bandhan Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 thiruchitrambalam
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : social media

थिरुचित्रम्बलम

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक और साउथ फिल्म जमकर कमाई कर रही है। साउथ सुपरस्टार धनुष स्टारर फिल्म थिरुचित्रम्बलम ने कमाई के मामले में 'कार्तिकेय 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं उनकी ये फिल्म विजयकोंडा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लाइगर को टक्कर देने की तैयारी में है। अपनी रिलीज के 10 दिन पूरे होने तक इस फिल्म ने कुल कमाई 59.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं बात करें शनिवार को हुई कमाई की तो फिल्म ने 10वें दिन लगभग 6 करोड़ की शानदार कमाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed