फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eijaz Khan Birthday: तीन साल की उम्र में मां से अलग हो गए थे एजाज, आर्थिक तंगी में करना पड़ा था यह काम

Sun, 28 Aug 2022 06:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Aug 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Eijaz Khan Birthday: know more about Kkavyanjali Kyaa Hoga Nimmo Kaa and Bigg Boss fame actor life and career
Eijaz Khan - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर एजाज खान आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यूं तो टीवी एक्टर के रूप में उनकी ज्यादा अच्छी पहचान है। मगर, दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1999 में फिल्मों से की थी। उन्होंने अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'तक्षक' में काम किया। इसके बाद उन्होंने लगातार विभिन्न फिल्मों और टीवी शो में काम करके अपनी अलग पहचान बनाई। एजाज 50 से ज्यादा टीवी शो में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुके हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Eijaz Khan Birthday: know more about Kkavyanjali Kyaa Hoga Nimmo Kaa and Bigg Boss fame actor life and career
Eijaz Khan - फोटो : सोशल मीडिया

मां से अलग रहना पड़ा
एजाज खान का जन्म 28 अगस्त 1975 को हैदराबाद में हुआ। एजाज की पर्दे पर कहानी जितनी शानदार रही है उनकी निजी जिंदगी में उतनी ही कठनाई और संघर्ष रहे हैं। एजाज खान का एक छोटा भाई और उनकी बहन है। एजाज जब सिर्फ तीन साल के थे तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। एजाज खान की बहन उनकी मां के साथ हैदराबाद में ही रहती थीं, वहीं एजाज अपने भाई और पिता के साथ मुंबई में रहने लगे। वर्ष 1991 में एजाज की मां का निधन हो गया, जिसके बाद उनकी मुलाकात अपनी बहन से हुई। करियर की बात करें तो एजाज खान ने एकता कपूर के शो 'काव्यांजली', 'क्या होगा निम्मो का' और  'कसौटी जिंदगी की' जैसे कई शोज में काम किया है।  एजाज खान ने बिग बॉस सीजन 14 में भाग लिया था और इससे इन्हें काफी अच्छी पहचान मिली।

Eijaz Khan Birthday: know more about Kkavyanjali Kyaa Hoga Nimmo Kaa and Bigg Boss fame actor life and career
Eijaz Khan - फोटो : सोशल मीडिया

विवादों से रहा नाता
एजाज खान की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। एजाज खान ने अब तक शादी नहीं की है, हालांकि उन्होंने टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी को डेट किया था, लेकिन किन्हीं निजी कारणों के चलते इन दोनों का साल 2010 में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद एजाज खान की जिंदगी में निधि कश्यप आईं लेकिन उनसे भी उनका रिश्ता अधिक समय तक नहीं चला। एजाज खान का विवादों से भी नाता रहा है। एक्स गर्लफ्रेंड निधि कश्यप ने एजाज खान पर रेप का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।  निधि कश्यप ने एजाज खान पर जबरन रेप करने के गंभीर आरोप लगाए थे। एजाज खान ने एक मीडिया बातचीत के दौरान निधि कश्यप के साथ अपने रिश्ते को अपनी सबसे बड़ी भूल बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eijaz Khan Birthday: know more about Kkavyanjali Kyaa Hoga Nimmo Kaa and Bigg Boss fame actor life and career
Eijaz Khan and pavitra punia - फोटो : सोशल मीडिया

आर्थिक तंगी से गुजरे
अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने वाले एजाज खान ने खुद लॉकडाउन के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि एक समय ऐसा था उनकी जिंदगी में जब वह मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी जिंदगी में आर्थिक किल्लतों का सामना भी कर चुके हैं। इस कारण उन्हें रेस्तरां तक में बर्तन धोने पड़े। एजाज ने खुलासा करते हुए बताया था कि वह उनकी जिंदगी का एक ऐसा समय था, जब वह काफी परेशान थे, यहां तक कि वो लंबे समय तक पहाड़ों में रहने चले गए थे और उस दौरान कई लोगों ने उन्हें पागल भी समझा। एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 'बिग बॉस 14' के दौरान एजाज खान को अपना सच्चा प्यार मिला। दरअसल, इस शो में एजाज के गुस्से और व्यवहार की वजह से लगभग सभी प्रतिभागियों ने उनसे दूरी बना ली थी। मगर, वही पवित्रा पुनिया ने कभी भी एजाज खान का साथ नहीं छोड़ा और यही वजह है कि एजाज खान का भी पवित्रा की तरफ लगाव बढ़ा। इन दोनों की जोड़ी को प्रशंसकों ने खूब प्यार दिया। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद ये दोनों साथ में हैं और काफी खुश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed