{"_id":"630a6ae821187a4426091c20","slug":"karanvir-bohra-birthday-know-untold-facts-about-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karanvir Bohra: एक्टर के साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं करणवीर बोहरा, इस ब्रांड के हैं मालिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karanvir Bohra: एक्टर के साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं करणवीर बोहरा, इस ब्रांड के हैं मालिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 28 Aug 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
करणवीर बोहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर करणवीर बोहरा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी एक्टिंग की वजह से वह घर-घर में फेमस हैं। करणवीर उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वह हर साल 28 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। वह एक मारवाड़ी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 4
करणवीर बोहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
करणवीर बोहरा का असली नाम मनोज है। वह राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। फिल्म दुनिया से उनका पुराना नाता है। उनके पिता महेंद्र बोहरा एक फिल्ममेकर हैं। वहीं, उनके दादा रामकुमार बोहरा फिल्म एक्टर के साथ प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं। उनकी पढ़ाई की बात करें तो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया था।
3 of 4
करणवीर बोहरा पत्नी के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की शुरुआत
करणवीर ने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। फिल्म 'तेजा' में उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के बाद वह सोनी पर प्रसारित होने वाले शो 'जस्ट मोहब्बत' में भी दिखे। इस सीरियल के बाद उन्हें छोटे पर्दे पर कई ऑफर मिलने लगे। बाद में उन्होंने 'शरारत', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कुसुम', 'कुबूल है' और नागिन 2 जैसे धारावाहिकों में काम किया। सीरियल के अलावा वह ‘नच बलिए 4’, ‘झलक दिखला जा 6’, ‘फीयर फैक्टरः खतरों के खिलाड़ी 5’, ‘बिग बॉस 12’ और 'लॉक अप' जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
परिवार के साथ करणवीर बोहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में भी चुके हैं नजर
सिर्फ टीवी पर ही नहीं बल्कि करणवीर अपनी किस्मत बड़े पर्दे पर भी आजमा चुके हैं। ‘किस्मत कनेक्शन’, ‘लव यू सोनिए’, ‘मुंबई 125 केएम’, ‘पटेल की पंजाबी शादी’ और ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में वह काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह डिजिटल माध्यम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। ‘द कैसिनो’ और ‘भंवर’ वेब सीरीज में उन्होंने काम किया है। एक्टिंग के अलावा वह एक बिजनेसमैन भी हैं। उनका खुद का एक क्लोथिंग ब्रांड भी है। इस ब्रांड का नाम पेगासस है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।