फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satyaprem Ki Katha: दर्शकों को सरप्राइज देने सिनेमाघर पहुंचे कार्तिक-कियारा, फैंस की तालियों से गूंज उठा हॉल

Mon, 03 Jul 2023 07:40 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 03 Jul 2023 07:40 AM IST
विज्ञापन
Satyaprem Ki Katha Kartik Aaryan Kiara surprise fans film screening netizens treat them with standing ovation
कार्तिक, कियारा - फोटो : social media

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी की रोमांटिक फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने फैंस का दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होती जा रही है। कार्तिक और कियारा की जोड़ी को जनता से खूब प्यार और सराहना मिल रही है। ऐसे में दोनों ने इसका सामने से लुत्फ उठाने और दर्शकों को सरप्राइज देने का फैसला किया। दरअसल, 'सत्यप्रेम की कथा' की यह लीड जोड़ी दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए एक सिनेमा हॉल में पहुंची। दर्शकों को दोनों का यह सरप्राइज बेहद पसंद आया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते हैं सिनेमा हॉल में बैठे दर्शकों का रिएक्शन....

Satyaprem Ki Katha Kartik Aaryan Kiara surprise fans film screening netizens treat them with standing ovation
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सत्यप्रेम की कथा' जिस दिन से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, उसी दिन से इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक की सराहना मिल रही है, जिसे पाकर 'सत्यप्रेम की कथा' की पूरी टीम बेहद खुश है। ऐसे में 'सत्यप्रेम' और उनकी 'कथा' ने अपने रविवार को मनोरंजक बनाने और अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढा। दरअसल, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी  फिल्म के शो के आखिर के दौरान सिनेमा हॉल के अंदर पहुंचे और फिर जो वहां हुआ उससे दोनों खुद ही सरप्राइज रह गए थे।

Satyaprem Ki Katha Kartik Aaryan Kiara surprise fans film screening netizens treat them with standing ovation
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमा हॉल में मौजूद दर्शकों का रिएक्शन देखने सिनेमा हॉल पहुंचे कार्तिक और कियारा ने जैसे ही थिएटर में एंट्री मारी वैसे ही वहां मौजूद फैंस ने स्टैंडिंग ओवेशन के साथ उनका स्वागत किया। कियारा आडवाणी ने इस खास पल को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में, कियारा-कार्तिक के साथ सिनेमा हॉल में प्रवेश करती है और दर्शक जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत करते हैं। जिस थिएटर में दोनों दर्शकों को सरप्राइज देने लिए पहुंचे थे वह लगभग पूरी तरह भरी हुई थी और उन सभी ने कार्तिक और कियारा के लिए उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए खड़े होकर तालियां बजाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Satyaprem Ki Katha Kartik Aaryan Kiara surprise fans film screening netizens treat them with standing ovation
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दर्शकों का ऐसा प्यार और सभी की आंखों में अपने लिए सम्मान देखकर कियारा अभिभूत दिखीं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने पूरी टीम को इतना प्यार और समर्थन देने के लिए दर्शकों के लिए एक प्यार भरा नोट साझा किया। वीडियो शेयर करते हुए कियारा ने लिखा, 'जब दर्शक हमारे लिए खड़े होकर तालियां बजाते हैं, तब आपको एहसास होता है कि जादू पैदा हो गया है। हमेशा के लिए संजोने वाला पल। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि सत्यप्रेम की कथा की पूरी टीम की ओर से आप सभी का धन्यवाद।'

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

विज्ञापन
Satyaprem Ki Katha Kartik Aaryan Kiara surprise fans film screening netizens treat them with standing ovation
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चार दिनों में 'सत्यप्रेम की कथा' ने भारत में 38.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी 'भूल भुलैया 2' के बाद इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक बार फिर साथ धमाल मचा रही है। 'सत्यप्रेम की कथा' से फिल्म निर्माता समीर विदवान्स बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, जिन्होंने पहले 'आनंदी गोपाल' और 'डबल सीट' जैसी प्रसिद्ध मराठी फिल्मों का निर्देशन किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed