फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: कम बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, बंपर कमाई से कायम की मिसाल

Sun, 02 Jul 2023 10:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 02 Jul 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Low Budget Bollywood Films with Good Box Office Collection from Zara Hatke Zara Bachke to The Kerala Story
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में निर्देशक अपनी फिल्मों को लेकर कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं। बदलते दौर के साथ फिल्मों को लेकर ऑडियंस की डिमांड भी बदल रही है। दर्शक अब फिल्मों में कलाकार के अभिनय के साथ अच्छी कहानी और वीएफएक्स की भी डिमांड कर रहे हैं। ऐसे में निर्माता दर्शकों को खुश करने के लिए बजट की भी चिंता नहीं करते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं,  जिनका बजट बहुत कम रहा, लेकिन फिल्म ने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की थी। 

Low Budget Bollywood Films with Good Box Office Collection from Zara Hatke Zara Bachke to The Kerala Story
जरा हटके जरा बचके - फोटो : सोशल मीडिया

जरा हटके जरा बचके
विक्की कौशल और सारा अली खान अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर लगातार सुर्खियों में चल रहे है। विक्की और सारा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के परचम लहरा रही है। आपको बता दें कि विक्की और सारा की यह फिल्म लगभग 40 करोड़ के बजट में बनी है, लेकिन इस फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म ने 80 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

Low Budget Bollywood Films with Good Box Office Collection from Zara Hatke Zara Bachke to The Kerala Story
स्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

स्त्री
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘स्नी’ साल 2018 में आई थी। इस फिल्म ने सिर्फ 20 करोड़ के बजट के साथ भारत में ही 130 करोड़ रुपए की कमाई की थी।  'स्त्री' ने 180 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था और श्रद्धा के अभिनय की भी खूब सराहना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Low Budget Bollywood Films with Good Box Office Collection from Zara Hatke Zara Bachke to The Kerala Story
एक विलेन - फोटो : सोशल मीडिया

एक विलेन
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी कॉमिक टाइमिंग और अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्म ‘एक विलेन’ में अभिनेता के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई। आपको बता दें कि  महज 39 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 169 करोड़ रुपए कमाए थे।

 

 

विज्ञापन
Low Budget Bollywood Films with Good Box Office Collection from Zara Hatke Zara Bachke to The Kerala Story
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

द केरल स्टोरी
फिल्म द ‘केरल स्टोरी’ रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई थी। तमाम विरोधों के बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही है। आपको बता दें कि यह फिल्म 20 से 25 करोड़ के बजट में बनी थी और रिलीज के तीन दिनों में ही फिल्म ने 35 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed