कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी बड़े पर्दे पर खूब पसंद की गई है। ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक और कियारा को खूब पसंद किया गया है। दोनों ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अब दोनों की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ रिलीज हो रही है। इस फिल्म में भी दोनों प्रेमी के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसे अच्छी खासी स्क्रीन मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
Satyaprem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' की एडवांस बुकिंग शुरू, 2000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलीज से तीन दिन से भी कम समय पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ अच्छे प्राइम टाइम शो पाने में कामयाब रही है। यही नहीं, इस सप्ताह कोई भी बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है। ‘आदिपुरुष’ की आलोचनाओं के बाद ऑडियंस अब किसी नई फिल्म के इंतजार में बैठे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कार्तिक-कियारा की यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में कामयाब होगी।
Suhana Khan: शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी सुहाना, 'द आर्चीज' की रिलीज से पहले साइन की दूसरी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘सत्यप्रेम की कथा’ को भारत में 2000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है। यदि फिल्म दर्शकों के बीच सफल साबित होती है तो सप्ताह के अंत में फिल्म के कुछ और शो जोड़े जा सकते हैं। अब तक फिल्म के लिए सब कुछ योजना के अनुसार हुआ है और अब यह सब इस पर निर्भर करता है कि दर्शक फिल्म का समर्थन कैसे करते हैं और इसे और आगे ले जाते हैं।
Sonam Kapoor: ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं सोनम कपूर, इस दिन रिलीज होगी अभिनेत्री की फिल्म
‘सत्यप्रेम की कथा’ में हिट गाने 'पसूरी' का रीमेक होगा। कार्तिक और कियारा की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। इस हॉरर कॉमेडी ने धूम मचा दी और भारत में लगभग 200 करोड़ रुपये कमाए थे। मेकर्स कार्तिक-कियारा की जोड़ी के साथ इस सफलता को दोहराने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
Leo: मुश्किलों में घिरी विजय की फिल्म 'लियो', 'ना रेडी' गाने के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
'सत्यप्रेम की कथा' का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। इस फिल्म में दूसरी बार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पर्दे पर एक-साथ काम करते दिखाई देने वाले हैं। फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। मूवी में कार्तिक और कियारा के अलावा, गजराज राव और सुप्रिया पाठक जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं।